City News Uttar Pradesh
मासूम से हैवानियत: उठा ले गया दरिंदा, इंसानियत हुई शर्मसार, शराबी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मासूम से हैवानियत: उठा ले गया दरिंदा, इंसानियत हुई शर्मसार, शराबी गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की एक तीन मंजिला इमारत उस वक्त खौफ और शर्मिंदगी का प्रतीक बन गई, जब उसी बिल्डिंग में रहने वाले 35 वर्षीय रामबाबू पटेल ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची को गोद में खिलाने का बहाना बनाकर आरोपी अपने कमरे में ले गया और हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

मासूम से हैवानियत: उठा ले गया दरिंदा, इंसानियत हुई शर्मसार, शराबी गिरफ्तार

मंगलवार की शाम करीब 7 बजे मासूम बच्ची अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां अंदर रसोई में खाना बना रही थी और पिता काम पर थे। तभी उसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहने वाला रामबाबू पटेल आया। बेटे को गोद में उठाकर अपने कमरे में ले गया। बेटी भी पीछे-पीछे चली गई। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं आए तो घरवालों ने तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद बच्ची बदहवासी में रोते हुए घर लौटी और मां से सिसक-सिसक कर बोली, “ऊपर रहने वाले अंकल ने गंदी हरकत की।” बच्ची की हालत देखकर मां की चीख निकल गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मासूम से हैवानियत: उठा ले गया दरिंदा, इंसानियत हुई शर्मसार, शराबी गिरफ्तार

बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी रामबाबू पहले उनसे सामान्य व्यवहार करता था,घर आता-जाता था। शराबी होने के बावजूद उसने परिवार से नजदीकी बना ली थी। लेकिन उस विश्वास का ऐसा भयावह अंत होगा,इसकी कल्पना भी नहीं थी। घटना के वक्त रामबाबू नशे में था और अकेलेपन में जी रहा था उसकी पत्नी पिछले तीन साल से मायके में रह रही है। घटना के बाद बच्ची पूरी तरह डरी-सहमी हुई है। पुलिस ने जब उससे बातचीत करने की कोशिश की तो वह सिसक-सिसक कर रोने लगी। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी रामबाबू पटेल को गिरफ्तार कर उस पर पॉक्सो एक्ट और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 12 साल कैद की सुनाई सजा, 72 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

City News Uttar Pradesh

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं धुंआधार : जिले की मिट्टी हो रही है बेकार

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: पीएम मोदी की नीतियां और व्यक्तित्व विश्व में महान

राइफल क्लब मैदान को ‘बेचने’ की साजिश: खिलाड़ियों ने प्राधिकरण को ‘ललकारा’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें मोटर्स सर्विसिंग के क्षेत्र में दी बड़ी उपलब्धि : हुआ भव्य उद्घाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़