City News Uttar Pradesh
प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान: खुदकुशी से पहले लिखा पांच पन्ने का सुसाइड नोट, पुलिस से की यह विनती
उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान: खुदकुशी से पहले लिखा पांच पन्ने का सुसाइड नोट, पुलिस से की यह विनती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रिश्तेदार महिला से प्रेम प्रसंग के चलते विवाहित युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की जांच की जा रही है। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी पारस गुप्ता उर्फ माता प्रसाद (27) ने रविवार की देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसके आठ वर्षीय बेटे जिगर ने खिड़की से देखा तो पिता को फंदे से लटका पाया।

प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान: खुदकुशी से पहले लिखा पांच पन्ने का सुसाइड नोट, पुलिस से की यह विनती
Young man committed suicide due to love affair: Wrote a five page suicide note before committing suicide

तब सभी परिजनों को जानकारी हो सकी। छोटे भाई विष्णु ने बताया कि तीन महीने से पारस का अपने करीबी रिश्तेदार महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण ही उसने खुदकुशी की है। छोटे भाई के मुताबिक खुदकुशी करने से पहले पारस ने उसे व्हाट्सएप पर लिखा था कि वह उक्त रिश्तेदार महिला के कहने पर जान दे रहा हूं।

प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान: खुदकुशी से पहले लिखा पांच पन्ने का सुसाइड नोट, पुलिस से की यह विनती
Young man committed suicide due to love affair: Wrote a five page suicide note before committing suicide

महिला ने उससे कहा था कि मर के दिखाओ तब वह जानेगी कि वह उससे कितना प्यार करता है। विष्णु ने बताया कि तीन महीने पूर्व वह कमिश्नर कार्यालय में फाॅलोअर का काम करता था। पारस की नौ साल पहले कलावती से शादी हुई थी। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सुसाइट नोट में पारस ने लिखा है कि उसकी प्रेमिका ने फोन उठाना कम कर दिया था। कहती है कि बात नहीं कर पाउंगी। अंत में उसने लिखा है कि चौकी पुलिस से विनती करता हूं कि प्रेमिका और उसके नए प्रेमी दयाराम को कभी न छोड़ा जाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घोर आश्चर्य : शासनादेश का उलंघन कर जेएन महाविद्यालय में चल रही है प्रदर्शनी

जेल में ही रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाई मांग : नागपुर, कोटा के लिये चले ट्रेन

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या

City News Uttar Pradesh

सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम

City News Uttar Pradesh

पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान: लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़