- ब्यूरो रिपोर्ट
अमेठी। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भले ही भाजपा ने सरकार बना ली हो पर भाजपा की नैतिक हार हो चुकी है। वो अबकी बार 400 पार की बात करते थे लेकिन उससे काफी पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भाजपा के लोगों को सजा दी है। इन लोगों ने भगवान राम को चुनाव की वस्तु बना दिया था और अहंकार में राम को लाने की बात कहते थे।

राम तो विश्व के कण-कण में हैं। भगवान राम थे, हैं और हमेशा रहेंगे। राम लाने वाली वस्तु नहीं हैं वो कण-कण में थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम हमारे नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र का विकास करते रहेंगे। भाजपा ने चुनाव से पहले अपने दम पर 370 और एनडीए के साथ 400 सीटें जीतने का दावा किया था पर ऐसा नहीं हो सका और केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों से मदद लेनी पड़ी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
