28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उप निदेशक के निर्देश : डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका 2
उत्तर प्रदेश

Banda : टीके को लेकर न पालें कोई भ्रम, बचाव का है कारगर उपाय – सीएमओ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड-19 महामारी का प्रकोप तेजी से फैलने लगा है। खुद को बचाने के लिए वैक्सीनेशन ही कारगर उपाय है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका निश्शुल्क लगाया जा रहा है। अफवाहों के चलते लोगों में टीके को लेकर भ्रम बना हुआ है।


सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि टीकाकरण में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है। देश में बना यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। जिले के 94 केंद्रों में टीकाकरण चल रहा है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के पहले चरण में 6728 स्वास्थ्य कर्मियों टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन 6303 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहला व 4997 ने दूसरा टीका लगवाया। दूसरे चरण में 6268 फ्रंट लाइन वर्कर्स के सापेक्ष 5239 ने पहला और 4098 दूसरी डोज लगवाने में दिलचस्पी दिखाई। तीसरे चरण में जनपद में 60 वर्ष से ऊपर 34423 और 45 से 60 वर्ष के भीतर 32623 लोग टीका लगवा चुके हैं। 45 से 60 वर्ष तक के 3577 और 60 वर्ष आयु से अधिक 5783 बुजुर्गों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।


– कोरोना का मुकाबला करने में वैक्सीन बेहतर उपाय
सीएमओ ने बताया कि टीके को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। वैक्सीन ही कोरोना से मुकाबला करने सबसे बेहतर उपाय है। इसका मुख्य कार्य हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है। हमारा शरीर विभिन्न रोगों से तभी अच्छी तरह से लड़ पाता है, जब रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक हो। कोरोना वायरस से हमारे शरीर को लड़ने की ताकत इस वैक्सीन में है। टीका लगवाने के बाद भी यदि कोरोना हुआ तो हमें वह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बहुचर्चित यौन शोषण कांड, संख्या बढ़ती जा रही हे भगवान…

City News Uttar Pradesh

युवा कल्याण के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता : प्रतिभागियों नें दिखाई प्रतिभा

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह की इच्छा, किसानों के घर आये “आनन्द” …

बांदा में करोड़ों का ‘फर्जी बैनामा’ : माफिया तंत्र ‘बीस साल’ बाद ‘बेनकाब’ !

City News Uttar Pradesh

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया जनजाति गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘जीएसटी छूट’ के नाम पर ‘धोखा’: एक साल से लुट रही जनता, प्रशासन मौन !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़