- विनोद मिश्रा
बांदा। कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगा जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह देर तक नहीं उठने पर पिता जगाने पहुंचे तो फंदे पर लटका शव देख चीख पड़े। घर के इकलौते चिराग का शव देख स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजाद नगर निवासी प्रेमबाबू भूमिहीन हैं और स्टेशन रोड पर फुटपाथ में सब्जी की दुकान लगाते हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा रवि रैकवार आइटीआइ फिटर ट्रेड से अंतिम सत्र की परीक्षा देने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पिता जगाने पहुंचे तो पंखे के हुक के सहारे गमछे के फंदे से लटका शव नजर आया। इकलौते बेटे का शव देख बदहवास हो गए।

– आधी रात तक कर रहा था पढ़ाई
पिता ने बताया कि देर रात लगभग 12 बजे तक रवि अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। सभी लोग सोने चले गए थे। वह नियमित सुबह छह बजे जग जाता था। आज देर हो गई तो जगाने पहुंचे तब घटना की जानकारी हो सकी।

-पढ़ाई में था होशियार, बहन की शादी की थी चिता
पिता ने बताया कि पढ़ाई में बहुत ही होनहार था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही सब्जी दुकान में भी हाथ बंटाता था। पांच बहनों में चार बहनों की शादी हो चुकी है। इकलौता पुत्र होने के बावजूद छोटी बहन की शादी के लिए चितित रहता था। पिता की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सूरज पांडेय ने पीएम के लिए शव को जिला मुख्यालय भेजा है। घटना से मां संतोष देवी समेत स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
