- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें नगर पालिका परिषद के भाजपा सदस्यों की बैठक ली और उन्हें महा जनसंपर्क अभियान चलाने का पाठ पठाया।गूढ़ मंत्र दिया। हर वार्ड में “डोर टू डोर” भ्रमण कर पीएम मोदी की नीतियों को पहुंचाने के लिये प्रेणना दी।

नगर पालिका बांदा के सभासदों की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल इन सभासदों के प्रेणना स्रोत बने। उनको समझाया की लोकसभा चुनाव में शहरी मतदाताओं को कैसे भाजपा एवं मोदी मय बना दें।

मूल मंत्र दिया की वार्ड वार कार्यकर्ताओं की टोली बनाये। इसमें जातीय संतुलन के साथ महिलाओं को भी रखा जायें। संपर्क में भाजपा की बुकलेट बांटे एवं जन समस्याओं को भी नोट करते जाये। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा की हर सभासद अपने वार्ड क्षेत्र के बूथ को मजबूत बनाने में तल्लीनता से लगे।

साथ ही बूथ स्तर पर टिफिन कार्यक्रम भी आयोजित करें। समझाया जीत के परचम में बूथ की मजबूती अहम् होती है। बैठक को भाजपा के नगर अध्यक्ष एवं सभासद राकेश दद्दू नें भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिला प्रभारी संजय सिंह एवं संचालन महामंत्री कल्लू राजपूत नें किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
