23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
रबी उत्पादकता गोष्ठी तैयारियों पर आयुक्त बाल कृष्ण नें ली बैठक: दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश

रबी उत्पादकता गोष्ठी तैयारियों पर आयुक्त बाल कृष्ण नें ली बैठक: दिये निर्देश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। रबी उत्पादकता गोष्ठी की तैयारियों को लेकर चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। आयोजन आठ अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में होगा। आयुक्त ने कृषि विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समय से पूरी होनी चाहिए। गोष्ठी में किसानों के पंजीकरण के लिए अलग-अलग काउंटर्स बनाने और कृषि एवं एनआरएलएम से संबंधित स्टालों के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य सभी जरूरतों को विभाग वार निर्देशित किया।

रबी उत्पादकता गोष्ठी तैयारियों पर आयुक्त बाल कृष्ण नें ली बैठक: दिये निर्देश

रबी उत्पादकता गोष्ठी में चित्रकूटधाम मंडल बांदा से 300 किसान और हमीरपुर, चित्रकूट एवं महोबा से 100-100 किसान भाग लेंगे। इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, खेत-तालाब कार्यक्रम, जल-जीवन मिशन और आईएफएस के कार्यों के क्षेत्रीय भ्रमण की योजना भी तैयार की जाएगी।

रबी उत्पादकता गोष्ठी तैयारियों पर आयुक्त बाल कृष्ण नें ली बैठक: दिये निर्देश

गोष्ठी में कृषि मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त, संबंधित मंडलों के आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, संयुक्त निदेशक कृषि और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपना दल एस पार्टी को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Banda : स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन, देशहित में काम करने का प्रधानमंत्री ने किया आवाहन…

City News Uttar Pradesh

तेजस्वी सूर्या बोले: भाजपा सरकार में बुंदेलखंड में बही विकास की गंगा, कांग्रेस और सपा पर पर बोला जोरदार हमला

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए “लाभकारी”

City News Uttar Pradesh

ज़हर फैक्ट्री पर पुलिस का ‘प्रहार’: माफिया का ‘सिंडिकेट’ बेनकाब, लाखों का माल बरामद

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेन्द्र नें जारी किये निर्देश : 26 जनवरी से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा तेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़