- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अस्पताल में बिना किसी प्रशिक्षण के लोग मरीजों को इंजेक्शन व बोतल लगा रहे हैं। लापरवाही के चलते इंजेक्शन लगाते समय महिला की कमर के अंदर सूई टूट गई। नाराज स्वजन ने विरोध में हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्हें समझाकर शांत कराने के बाद महिला का आपरेशन कराया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनवारा निवासी शालीग्राम तिवारी की 55 वर्षीय पत्नी तुलसा के गुरुवार सुबह पेट में तेज दर्द था। इससे स्वजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। जहां लोगों को बोतल लगा रहे एक कर्मचारी ने चिकित्सक के लिखने पर उनकी कमर में इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते समय लापरवाही करने से सूई महिला की कमर के अंदर टूट गई। जिससे महिला दर्द से छटपटाने लगी। मामले की जानकारी महिला के पुत्र अशोक व अन्य स्वजन को हुई तो उन्होंने दौड़कर चिकित्सक को मामले की जानकारी दी। स्वजन ने सूई टूटने को लेकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। शोर मचाने की सूचना मिलने पर सीएमएस डा. एसएन मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने स्वजन को समझाते हुए तुरंत महिला को आपरेशन के लिए भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने आपरेशन से काफी मशक्कत के बाद टूटी सूई को बाहर निकाला है। महिला के स्वजन ने बताया कि सूई टूटने के बाद से वह लापरवाह कर्मी की तलाश कर रहे हैं। लेकिन वह मौके से खिसक लिया है। अस्पताल में बताया गया कि उसकी ड्यूटी नहीं है। इससे वह लापरवाह कर्मी के आने का इंतजार कर रहे हैं। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में प्रशिक्षित कर्मी ही इंजेक्शन बोतल लगाने का काम करते हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा की सूई कैसे टूटी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
