27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जवारा व चंगेलिया नृत्य के जरिए छात्राओं ने बुंदेली संस्कृति को किया जीवंत
उत्तर प्रदेश

जवारा व चंगेलिया नृत्य के जरिए छात्राओं ने बुंदेली संस्कृति को किया जीवंत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में झलकारी बाई कल्चरल क्लब के तत्वाधान में हरियाली तीज और कजरी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने बुंदेलखंड की विधाओं से संबंधित जवारा, राई और चंगेलिया नृत्य और गीत प्रस्तुत करते हुए मनोहारी बुंदेली संस्कृति को जीवंत किया।

जवारा व चंगेलिया नृत्य के जरिए छात्राओं ने बुंदेली संस्कृति को किया जीवंत

महिला महाविद्यालय के झलकारीबाई सभागार में बुधवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के तत्वाधान में झलकारीबाई कल्चरल क्लब के अंतर्गत हरियाली तीज और कजरी महोत्सव का रंगारंग आयोजित हुआ। कथक नृत्य गुरु श्रद्धा निगम और प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करते हुए महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथक नृत्य गुरु श्रद्धा निगम की टोली की छात्राओं शैलजा पटेल, शुभी गुप्ता, राशिका, अनामिका, स्वप्नि, सौम्या, कोमल एवं श्रुति ने अच्छी फसल के लिए मां जगदंबा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बुंदेली जवारा नृत्य प्रस्तुत करते हुए जमकर तालियां बटोरी। इसी क्रम में छात्राओं ने चंगेलिया नृत्य व बधाई लोक नृत्य का प्रदर्शन कर बुंदेली छठा को बिखेर दिया।

जवारा व चंगेलिया नृत्य के जरिए छात्राओं ने बुंदेली संस्कृति को किया जीवंत

इसके साथ ही छात्राओं द्वारा सावन के महीने में गाया जाने वाला लोकगीत कजरी का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। महोत्सव में रंगारंग बुंदेली संस्कृति का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर झलकारी बाई कल्चरल क्लब सचिव डा.जय प्रकाश सिंह समेत प्रो.जितेंद्र कुमार, डा.सबीहा रहमानी, डा.माया वर्मा, डा.अंकिता तिवारी, डा.जय कुमार चौरसिया, डा.विनोद सिंह चंदेल, डा.मोहम्मद अफजल, डा.वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डा.राम नरेश पाल, नीतू सिंह, आदित्य प्रताप सिंह और समस्त कार्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थिति रहीं। संचालन डा.ज्योति मिश्रा और समापन डा.विनय कुमार पटेल ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठेकेदार की दबंगई : गड्ढा खोदवाकर बंद कराया बारा-गलौली पांटून पुल

City News Uttar Pradesh

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

City News Uttar Pradesh

बांदा : मायके में रह रही बेवा महिला फंदे से मिली लटकी, परिजन ने जताई लूट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश

मेडिकल कालेज की बड़ी कामयाबी : यूरो सर्जन ने बिना चीरा लगाये वृद्ध की किडनी से निकाली 45 एमएम की पथरी

ब्रेकिंग न्यूज़