31.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह
उत्तर प्रदेश

यूपी : समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक अब 26 मार्च को, चुना जाएगा सपा विधायक दल का नेता, जानें किसके नाम पर मुहर लगा सकते हैं अखिलेश

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने के बाद अब जीत दर्ज करने वाले सभी दल विधायकों का नेता चुनने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों की बैठक की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के विधायक दल की 21 मार्च को होने वाली बैठक अब 26 को होगी। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कारण विधायक दल की बैठक का कार्यक्रम आगे बढ़ाया है। पहले मंत्रिमंडल की शपथ 21 मार्च को होनी थी, जो अब 25 मार्च को होगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव के मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी को 111 तथा गठबंधन को 125 सीट मिली हैं। अब समाजवादी पार्टी का लक्ष्य मजबूत विपक्षी दल बनने का है। समाजवादी पार्टी इसी को लेकर अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बैठक बुला रही है। समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक अब 26 मार्च को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी।

यूपी : समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक अब 26 मार्च को, चुना जाएगा सपा विधायक दल का नेता, जानें किसके नाम पर मुहर लगा सकते हैं अखिलेश
UP: Samajwadi Party Legislature Party meeting will now be held on 26th March, the leader of the SP Legislature Party will be elected

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 26 मार्च को पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव लोकसभा की आजमगढ़ की सीट को बरकरार रखेंगे। वह मैनपुरी की करहल विधानसभा से पहली बार विधायक होने के बाद भी वहां की सीट को छोड़ देंगे। समाजवादी पार्टी के विधायक दल के नेता राम गोविंद चौधरी के चुनाव हारने के बाद विधानसभा मे नेता विरोधी दल की जगह खाली हो गई है। राम गोविंद चौधरी बलिया के बांसडीह से विधायक का चुनाव हार गए हैं।
राम गोविंद चौधरी के चुनाव हारने के बाद खाली पद पर समाजवादी पार्टी अब 26 मार्च को विधायक दल का नेता चुनेगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की पहली बैठक 26 मार्च को होगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। पहले यह बैठक 21 को प्रस्तावित थी। सपा विधायक दल के नेता के पद की दौड़ में शिवपाल सिंह यादव सबसे आगे हैं। इनके साथ आजम खां, माता प्रसाद पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद यादव, अवधेश प्रसाद, इकबाल महमूद, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर तथा फरीद महफूद किदवई के नाम पर विचार हो सकता है। समाजवादी पार्टी 26 मार्च को विधायक दल की बैठक के साथ ही एमएलसी चुनाव और पार्टी की भविष्य की रणनीति भी तय कर सकती है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन समाधान दिवस को बना रहीं सार्थक : फरियादी हो रहें हैं खुश

City News Uttar Pradesh

राम की कर्मयुग चित्रकूट बोल रही जय श्री राम: रामायण मेला बोला आओ प्रभु राम

City News Uttar Pradesh

पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का एलान, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना …

बुंदेलखंड प्राधिकरण के लिए जमीन खरीदने को बनी कमेटी, होगा समझौता

City News Uttar Pradesh

खाद वितरण में भी भाजपाई असर : चढ़ गया है राजनीतिक मुल्लम्मा !

City News Uttar Pradesh

Banda : डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की मां बन पहुंची कोतवाली, पुलिस को हुई हैरानी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़