City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश विधानसभा में बोले "गगरी न फूटे खसम मर जाये" कहावत होगी समाप्त !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश विधानसभा में बोले “गगरी न फूटे खसम मर जाये” कहावत होगी समाप्त !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बजट सत्र के समापन अवसर पर विधान सभा में कहा कि “गगरी न फूटे खसम मर जाये” यह कहावत बुंदेलखंड में समाप्त होगी। उन्होने बजट के समर्थन में बोलते हुये इसे ऐतिहासिक बताया एंव जल जीवन मिशन योजना को बुंदेलखंड के लिये विशेष उपयोगी करार दिया। कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ का बजट जन आकांक्षाओं को साकार करने वाला बजट है। इसमें बुंदेलखंड को आशा के अनुरूप महत्व दिया गया है। पेयजल समस्या का प्राथमिकता से निदान की व्यवस्था को सराहा।

विधायक प्रकाश विधानसभा में बोले "गगरी न फूटे खसम मर जाये" कहावत होगी समाप्त !
MLA Prakash said in the assembly “Gagri na phute khasam mar jaye” the saying will end !

विधायक दिवेदी नें चित्रकूट मंडल में पेयजल समस्या का चित्रण करते हुये कहा कि एक समय यह था कि पेयजल की विकरालता को लेकर एक कहावत बन गई थी कि “भौंरा तोरा पानी गजब कर जाये,गगरी न फूटे चाहें खसम मर जाये”। पर जल जीवन मिशन से इस कहावत पर विराम लगेगा।

विधायक प्रकाश विधानसभा में बोले "गगरी न फूटे खसम मर जाये" कहावत होगी समाप्त !
MLA Prakash said in the assembly “Gagri na phute khasam mar jaye” the saying will end !

बजट भाषण में सदर विधायक दिवेदी नें कहा कि इसमें सर्वांगीण विकास का प्राविधान है। सरकार नें बजट में प्रत्येक तबके के कल्याण और विकास को ध्यान में रखा है। कहा कि इसमें ग्रामीण को छत और शौचालय उपलब्ध कराने के साथ गांवों में सड़कों के जाल बिछाने पर फोकस किया है। बजट में हर घर नल पहुंचाने की योजना पर फोकस कर शुध्ध जल उपलब्ध कराने पर फोकस किया है। सिंचाई और लघु सिंचाई के लिये पर्याप्त प्राविधान करने से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। रोजगार के अवसर बढ़ाये गये हैं।


सदर विधायक नें कहा कि बजट में बुंदेलखंड के विकास को विशेष महत्व मिला हैं। पांच सौ करोड़ की व्यवस्था दी गई है। यहां प्रकॄतिक खेती लहलहायेगी। पर्यटन और रोजगार को भी समुचित बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गर्मी आते ही मच्छरों ने डंक कर दिये पैने ! मच्छरजनित रोगों का खतरा …

Banda- उपलब्धि : कृषि विश्व विद्यालय में चारे की 73 प्रजातियों का उद्दान।

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत प्रशासन पर बिफरे: कहा ‘अधिकारी’ बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड एक्सप्रेस में अब लगेंगी चार जनरल बोगी

City News Uttar Pradesh

कोहरे नें लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम : आठ से दस घंटे चल रहीं हैं लेट

City News Uttar Pradesh

नवरात्र में योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार : अटकलों का बाजार है गर्म

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़