City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- उपलब्धि : कृषि विश्व विद्यालय में चारे की 73 प्रजातियों का उद्दान।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (दिल्ली) महानिदेशक डॉ.त्रिलोचन महापात्रा ने बांदा कृषि विश्वविद्यालय सहित देश के 50 चारा उद्यानों का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि अन्ना पशुओं की समस्या खत्म करने में हरे चारे का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए विश्वविद्यालय में चारे वाली फसलों पर शोध चल रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वर्ण जयंती चारा उद्यान में चारे की कुल आठ फसलों की 73 प्रजातियां लगाई गई हैं। जई के 41 और बरसीम की 15 प्रजातियां हैं। अधिष्ठाता प्रो. जीएस पवार ने किसानों को सलाह दी कि चारा उद्यान का भ्रमण कर अपने क्षेत्र में उत्पादित करने के लिए वैज्ञानिक सलाह ले सकते हैं।
शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने चारा उद्यान व इससे होने वाले लाभ बताए। सह निदेशक शोध डॉ. एसी मिश्रा ने कहा कि शोध का निष्कर्ष उपयोगी और लाभकारी होगा। संचालित नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि चारे की फसलों के लिए कम प्रक्षेत्र में वर्ष भर उत्पादन लिया जा सकता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोर हुए बेख़ौफ़ : बांदा और अतर्रा में दो कारों के शीशे टूटे …

City News Uttar Pradesh

चौवालिस लाख पौधरोपण की हकीकत, पर पड़ जाऐगा आंकड़ी पर्दा ! …

City News Uttar Pradesh

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिलाकर किया शुभारंभ

City News Uttar Pradesh

“भूखा नहीं रहेगा अब गरीबों का पुरवा राजाराम”: चिंगारी संगठन नें खोला “अनाज बैंक”

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजयुमो के जिला मंत्री ने घायल बच्ची को पहुंचाया अस्पताल …

घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़