- विनोद मिश्रा
बांदा। देश -विदेश में चर्चित गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल पर इन दिनों कानूनी संकट के बादल छाये है। फिर भी हौसले से लबरेज सम्म्पत पाल का दावा है कि हमारा मकसद महिलाओं की जिंदगी को खुशहाली का गुलाब बनाना हैं, उनका उत्पीडन नहीं।

दबंगों, गुण्डों, अत्याचारियों, पापियों की जुल्म-ज्यादती की शिकार और ससुराल मे तरह-तरह की यातनाओं को झेल रहीं महिलाओं की आवाज बनकर हम और हमारा गुलाबी गैंग हमेशा से संघर्ष करता आया है। आगे भी करेंगे ? हम हर तरह की मुसीबत और साजिशों से निपटना जानते हैं। यदि किसी लडकी ने हमारे खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और यौन शोषण की साजिश का आरोप लगाया है तो ऐसे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये। ताकि साजिश कर्ताओं की असलियत सबके सामने आ सके।

गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने बताया कि कुछ दिनो पहले हमसे मिलने-जुलने वाले कुछ लोग आये थे। बोले-गिरवा थाना क्षेत्र के एक गावं की लडकी गांव के ही एक सजातीय लडके के साथ भाग गयी है। लडकी के पिता ने लडका और उसके दो-तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस कुछ लोगों को पकड ले गयी है। हमने विवाद निपटाने के लिये लडका और लडकी वाले दोनो पच्छों को समझाया। बहला फुसलाकर लडकी और अन्य आरोपितों को पुलिस के सुपुर्द करा दिया।

लडकी ने बताया कि वह लडके को पसंद करती है। मंदिर मे शादी करके बृन्दावन मे रह रहे थे। पुलिस ने लडकी का मेडिकल चेकअप कराया,बयान दर्ज कराये। वह तीन महीने की गर्भवती निकली। पुलिस ने लडकी समेत सभी आरोपितों को छोड दिया। मेडिकल चेकअप के दौरान भी लडकी ने लडके के साथ बृन्दावन मे रहने की बात स्वीकारी थी।

संपत पाल ने बताया की दोनो पक्षों की भलाई के लिये उन्होने मामले को सुलटाने की कोशिस की थी। लेकिन पिता के बहकावे पर लडकी ने 164 के बयानों मे 8लोगों पर बांदा शहर कोतवाली छेत्र के एक गांव से अपहरण, बंधक बनाने समेत दुष्कर्म का आरोप मढ दिया। पुलिस के एक दरोगा की शह पर उनका नाम भी आरोपितों के साथ जोड दिया गया। इसी क्रम मे बीते सोमवार को उक्त लडकी अपने पिता के साथ एसपी आफिस पहुंची और जानमाल का खतरा बताते हुये सभी आठों आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। संपत पाल ने बताया कि वे बहुत जल्द अपने गैंग की महिलाओं के साथ एसपी और डीआईजी से मुलाकात कर जांच की मांग करेंगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
