27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
रंग बाजी से लबरेज रहेंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकायें : होगी कड़ी निगहबानी
उत्तर प्रदेश

रंग बाजी से लबरेज रहेंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकायें : होगी कड़ी निगहबानी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। इस बार कापियां रंगबाजी से लबरेज रहेंगी। कॉपियों की पहली खेप एक सप्ताह के अंदर आएगी। इस बार विशेष कोडिंग वाली यह उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी सुरक्षा के बीच जीआईसी में डबल लाक रखी जाएंगी।

रंग बाजी से लबरेज रहेंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकायें : होगी कड़ी निगहबानी

इसके अलावा स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इसकी मानिटरिंग की जायेगी। एक उप निरीक्षक एवं तीन सिपाही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहेंगे,ताकि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो सके। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने इस बार कॉपियों को रंगीन किया है। हाईस्कूल की ए कॉपी हल्के गुलाबी और बी कॉपी लाल रंग की है।

छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

इंटर की ए कॉपी भूरे रंग की और बी कॉपी का रंग बैंगनी है। कॉपियों पर अनुक्रमांक और परीक्षा तिथि लिखने के लिए वर्गाकार गोले बनाए गए हैं। पहले और आखिरी पेज पर बारकोड भी है। हाईस्कूल की ए कॉपी 16 और इंटरमीडिएट की 20 पेज की है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार नें बताया की बताया कि प्रयागराज से कई जिलों में कॉपियां भेजी गई हैं। जल्द की कॉपियों यहां आ जाएंगी। परीक्षा में कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका के “मोहन” कर बैठे नादानी ? कुर्सी फिलहाल “दिल्ली दूर की तरह दूर” !

City News Uttar Pradesh

कर्मचारी कृपया ध्यान दें: अब दफ्तर जाते समय लगाना होगा हेलमेट, कार में सीटबेल्ट

City News Uttar Pradesh

सपा कार्यालय ‘अंधेरे’ में डूबा: संगठन के अंदर मचा घमासान, बदनामी की ‘आंच’ लखनऊ तक

City News Uttar Pradesh

बांदा : घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात: ‘सड़क और बिजली’ पर मिलेगा समाधान

City News Uttar Pradesh

बाबूलाल और कालु कुंआ चौराहा बनेंगे मनभावन : डीएम दुर्गा नें किया स्थलीय निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़