City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह का वरासत कारवां, जन-जन का मन बागबां !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह का वरासत दर्ज कराने का कारवां जारी है।वह वरासत सत्यापन खुद करने की मुहिम चलाये हैं।वरासत दर्ज न होने पर लेखपालों को निलंबित करनें की चेतावनी भी दी हैं। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुन रहे हैं और तत्काल मातहतों को निस्तारण के आदेश दिए जा रहे हैं।


अतर्रा तहसील की ग्राम पंचायत बिसंडा में डीएम पहुंचे। दो लोगों ने वरासत दर्ज नहीं होने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम को खुद जांच करने और दर्ज नहीं किए जाने पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने समस्याएं गिनाईं तो बीडीओ को जल्द निस्तारण को कहा।


लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने खतौनियां पढ़कर सुनाई। ग्रामीणों से दर्ज खातेदारों के नामों का सत्यापन कराया गया कि मृतकों के नाम तो दर्ज नहीं हैं। लेखपाल ने बताया कि अभियान में कुल 67 खातेदार मृतकों की सूचना प्राप्त हुई थी, सभी की वरासत दर्ज की गई है। डीएम के इस अभियान की आम चरचा ओर प्रशंसा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खबर का असर : बालू के अवैध खनन हेतु बना मार्ग प्रशासन नें खोदवाया, खनन फिलहाल रुका !

सामूहिक हत्या कांड : सदर विधायक प्रकाश ने कहा अपराधी शीघ्र होंगे गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh

केशव तिवारी को मिला चौथा केदारनाथ अग्रवाल सम्मान

विधायक प्रकाश नें टटोल ली नब्ज : तैयार कर दी एमपी की गुढ़ विधान सभा में जीत की पृष्ठभूमि !

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

ब्रेकिंग न्यूज़