30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा हुआ घायल …

 

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, दो दिनों के भीतर एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यह घटना यूपी के शाहजहांपुर की है, जहां देवी जागरण के दौरान कलान कस्बे में बुधवार रात दबंगों ने एक बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बच्ची के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाने से कस्बा इंचार्ज तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। दुस्साहसिक घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर और परौर थाने की पुलिस भी कलान पहुंच गई। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।


कलान के एक गल्ला आढ़ती ने परिवार में बालक के जन्म के उपलक्ष्य में देवी जागरण का आयोजन कराया था। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बाजार के समीप जागरण का पंडाल लगाया गया। रात करीब 8.30 बजे तक जागरण कलाकार मंच पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन आसपास के घरों के बच्चे बैठ गए थे। उनके साथ आढ़ती परिवार के एक रिश्तेदार की दस वर्षीय बेटी भी बैठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए और बालिका (आढ़ती के रिश्तेदार की बेटी) से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बालिका चीख पड़ी।


आवाज सुनकर आढ़ती परिवार के लोग पंडाल में आ गए और छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपी एक साथ हमलावर हो उठे। मौके पर चीख पुकार मची तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। इस पर दरोगा पंकज चौधरी ने सिपाहियों के साथ मौके पर जाकर जागरण के आयोजक परिवार को पीट रहे युवकों को हड़काया तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिसवालों से हाथापाई की। दरोगा को चोटें आई हैं।

इस घटना से मौके पर अफरातफरी होने के साथ भय का माहौल बन गया। कलान थाने से इसकी सूचना मिलने पर मिर्जापुर और परौर पुलिस भी कलान पहुंच गई। खुद पर हमले से भन्नाई पुलिस ने पांच आरोपियों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पांच आरोपियों को अभी पकड़ा गया है। अन्य नाम सामने आने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एफआईआर दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार

City News Uttar Pradesh

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव : मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया आरोप

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें मुख्य मंत्री योगी से की भेंट: विकास चर्चा के साथ लिया मार्ग दर्शन

City News Uttar Pradesh

हो गई बल्ले बल्ले: खनन को लेकर योगी सरकार ने जारी किये नये दिशा-निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़