
- विनोद मिश्रा
बांदा। शिक्षा के मंदिर को “संवारने” वाले “गुरुजनों के सम्मान” में जनपद एक बार फिर “भावनाओं से सराबोर” नजर आया। प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में आयोजित “शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम” में जहां 41 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी गई, वहीं अपने उत्कृष्ट कार्यों से शिक्षा जगत में नई मिसाल कायम करने वाले 25 शिक्षकों को भी सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों के चेहरों पर गर्व और संतोष साफ झलक रहा था। वर्षों तक बच्चों के भविष्य को संवारने वाले इन शिक्षकों के सम्मान में पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि “एक शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी उसका सम्मान” होता है। यही उसे जीवनभर ऊर्जा देता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भावुक होते हुए कहा कि “गुरुजनों का सम्मान करना ईश्वर की आराधना के समान” है। समाज को दिशा देने वाले शिक्षकों के साथ हम हमेशा खड़े रहेंगे।
वहीं जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों का तेजी से कायाकल्प हो रहा है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी शिक्षकों के सम्मान को समाज की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि “अपने सम्मान की रक्षा करना हर व्यक्ति का अधिकार” है। शिक्षक इस सम्मान के सबसे बड़े हकदार हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका रंजना सिंह ने किया, जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
