City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द को आया गुस्सा : कई अधिकारी हुये नाराजगी के शिकार !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। परियोजनाओ के क्रियान्वयन में गजब की लेट लतीफी देख डीएम आनंद कुमार सिंह दंग रह गये। उन्होनें समीक्षा में पाया की 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाएं कार्यदाई संस्थाओं की लापरवाही की शिकार हैं। यह स्थिति देख डीएम आनन्द सिंह की आनन्द की मुद्रा खत्म हो गई । वह तैश में आ गये। परियोजनाओं के निर्माण में देरी पर असंतोष जताया। बैठक में अनुपस्थित सीएनडीएस परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।


डीएम ने कहा कि जनपद में 304605.68 लाख की लागत की 72 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। शासन से 47632.49 लाख रुपये मिल चुके हैं, लेकिन अब तक 11 परियोजनाएं ही पूरी हो सकी हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत अमलीकौर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना व खटान ग्राम समूह पेयजल योजना का काम शुरू न करने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिए कि कंपनी से अवमुक्त धनराशि की जानकारी प्राप्त कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अवगत कराएं। सीएनडीएस यूनिट 48 महोबा, राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित होने पर असंतोष जताया। परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।


यूपीपीसीएल यूनिट-13 ने बताया कि तहसील अतर्रा और नरैनी में अग्निशमन केंद्र में अनावासीय एवं आवासीय भवनों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 858.36 लाख के सापेक्ष 137 लाख अवमुक्त किए गए है। इस मौके पर सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद थे

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्यमंत्री ने पक्षियों को बचाने का किया आवाहन : अपने आवास में लगाया लकड़ी का घोसला

दिल दहलाने वाला हादसा : युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

सपा विधायक विशंभर यादव ने दागे ‘खनन के गोले: बोले- सत्ता के संरक्षण में प्रकृति से बलात्कार

City News Uttar Pradesh Desk

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मुख्तार की मौत पर सवाल उठने वालों को लिया आड़े हाथ

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सांसद आरके एवं साध्वी निरंजन को टिकट मिलने जताई खुशी

ब्रेकिंग न्यूज़