24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
गर्मी पहलवान नें बिजली विभाग को कर दिया है चित्त : आपूर्ति व्यवस्था हो रही है फिस्स
उत्तर प्रदेश

गर्मी पहलवान नें बिजली विभाग को कर दिया है चित्त : आपूर्ति व्यवस्था हो रही है फिस्स

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी पहलवान नें बिजली विभाग को चित्त कर दिया है। उसका कहर विभाग एवं जनता को पस्त किये है। आपूर्ति में कटौती भीषण गर्मी में लोगों पर भारी है। शनिवार की रात भूरागढ़ व पीलीकोठी उपकेंद्रों से जुड़े ज्यादातर मोहल्लों में बिजली आंख मिचौली करती रही तो कहीं रात भर नहीं आई। वहीं दिन में छोटी बाजार व मर्दनाका में लगे ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। कई जगह जंपर उड़ने व केबल जलने से बिजली की आवाजाही लगी रही और लोग गर्मी में परेशान रहे।

यूपी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा खोखला : जनता अंधाधुंध कटौती से बेहाल

बिजली विभाग ऐसी गर्मी में अनवरत बिजली आपूर्ति में हलाकान लेकिन विफल है। सरकार बिजली उपकरणों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, पर इसका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं दिख रहा है। बिजली कटौती के कारण लोग रात भर जागकर गुजार रहे हैं। वहीं दिन में बिजली की आंख मिचौली से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी बिजली विभाग पर खफा : दिया कार्यवाई का अल्टीमेटम

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने तीन दिन पहले मुख्य अभियंता व बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हिदायत दी थी, उसका भी कोई फिलहाल विशेष असर नहीं है। भीषण गर्मी में केबल और ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई तो दूसरे दिन शाम तक यही सिलसिला चलता रहा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें घोसी चुनाव में सपा की उड़ाई नींद: भाजपा के बने ट्रंप कार्ड !

टाटा मोटर्स कर्मी की ‘रहस्यमयी’ मौत : सड़क किनारे नाले में मिला शव, चेहरे पर गहरे जख्म

City News Uttar Pradesh

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

News : फिर हुई शर्मनाक वारदात, नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप…

मंत्री रामकेश का विकास की रफ्तार पर ‘हंटर’ : योजनाओं में सुस्ती पर अफसरों को फटकार

City News Uttar Pradesh

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’ : छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

ब्रेकिंग न्यूज़