29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में रबी की फसलों के लिये खाद की उपलब्धता पर संकट के बादल हैं और कृषि बिभाग “करनी विहीन” है। इस पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें संबधित अधिकारियों से स्पष्ट कहा है की खाद की कमी होने पर जिम्मेदार अधिकारियो को शासन से दंडित करायेंगे। किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में परेशानी हो रही है ।

प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
Prakash gave strict instructions: Those responsible for shortage of fertilizers will not be spared!

दरअसल विभागीय स्तर पर खाद-बीज को लेकर इस बार लापरवाही है। ऐसे में रबी की बोआई में डीएपी व यूरिया का संकट है। इस समय लक्ष्य का 20 फीसद भी खाद उपलब्ध नहीं है। जबकि अधिकारी खाद पर्याप्त होने का दावा कर रहे हैं। जनपद में कृषि विभाग की ओर से करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेयर में गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
Prakash gave strict instructions: Those responsible for shortage of fertilizers will not be spared!

इन फसलों की बुवाई के समय से लेकर टाप ड्रेसिग आदि में पूरे समय खाद की जरूरत पड़ेगी। रबी सीजन में 28 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद और 16 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद की जरूरत है। इसके सापेक्ष 4963.725 एमटी यूरिया और 4284.910 मीट्रिक टन डीएवी यहां गोदामों व बिक्री केंद्रों पर है। वहीं एनपीके खाद 800 मीट्रिक की जरूरत है। इसके सापेक्ष विभाग के 111.89 एमटी एनपीके मौजूद है। एमओपी 100 मीट्रिक टन के सापेक्ष 40.50 और एसएएसपी 500 मीट्रिक टन के सापेक्ष 48 एमटी है।

प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
Prakash gave strict instructions: Those responsible for shortage of fertilizers will not be spared!

इधर अब किसान बोआई शुरू कर चुका हैं। हालत यह है की जिले में जरूरत के सापेक्ष करीब 20 से 25 फीसद खाद उपलब्ध है।
“इसी स्थिति पर सदर विधायक प्रकाश नें चेताया है की अधिकारी सतर्क” रहें। यह दावा न करें की खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, ऐन मौके पर किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार का दावा हैं की फिलहाल गोदाम और राजकीय बिक्री केंद्रों पर यूरिया और डीएपी सहित अन्य खाद उपलब्ध है। आगे खपत के हिसाब से खाद की अगली खेप भी आ जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के तेवर सख्त : सिविल लाइन चौकी से कचहरी तक गरजा बुलडोजर, दुकानदारों ने मांगी माेहलत तो प्रशासन ने कहा नो

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

प्रेम-प्रसंग : प्रेमिका ने की थाने में शिकायत, युवक खुदकुशी करने निकला

City News Uttar Pradesh

Banda- बुन्देलखंड में 157 क्रशर सील,तेरह करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ‘रेल व्यवस्था’ को ‘नया पंख’: ‘दोहरी लाइन’ निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़