City News Uttar Pradesh
पिता ने पढ़ाई के लिए डाटा तो नाराज युवक ने किया डीजल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंका
उत्तर प्रदेश

पिता ने पढ़ाई के लिए डाटा तो नाराज युवक ने किया डीजल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंका

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पढ़ाई के लिए पिता की डांट पुत्र को इतनी नागवार गुजरी कि उसने मकान की छत पर बने कमरे के अंदर अपने ऊपर डीजल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंक लिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता ने पढ़ाई डाटा तो नाराज युवक ने किया डीजल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंका
When the father studied the data, the angry young man burnt himself alive by sprinkling diesel

– पिता की फटकार से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम

मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी कृष्णा (17) पुत्र बद्री प्रसाद ने मंगलवार को दोपहर मकान की छत पर बने कमरे के अंदर अपने ऊपर डीजल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसके चीखने पर परिजन और पड़ोसी छत पर पहुंचे और आग बुझाई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा शिवविलास ने बताया कि कृष्णा इंटरमीडिएट का छात्र था। पिछले कई दिनों से वह कोचिंग पढ़ने नहीं जा रहा था। कोचिंग न जाने पर पिता ने उसे डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर खुद को जिंदा फूंक लिया। पड़ोसियों के मुताबिक आत्महत्या से पहले किशोर शराब के नशे में था।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने पर स्टूडेंट के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

किसान हो जायें होशियार : सेटेलाइट और ड्रोन से होगी नजर

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब समस्या: पंद्रह दिनों से पेयजल संकट, टंकी बनी शो पीस…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी मिशन 2024 के लिये अभी से देने लगे धार : गांवों कस्बों में लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़