City News Uttar Pradesh
कहासुनी: सास ने बहु को मायके जाने से किया मना, तो बहु ने कुएं में कूदकर दे दी जान, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेश

बरात लेकर निकले बस कंडक्टर का सड़क पर संदिग्धा वस्था में पड़ा मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरात लेकर निकले प्राइवेट बस कंडक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने शव की शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी ने थाने में बस चालक समेत अन्य के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के दूला थोक निवासी रजोली उर्फ राजू तिवारी (45) पुत्र कल्लू प्रसाद मंगलवार को शाम कोर्रही (बिसंडा) गांव से बरात लेकर मुख्यालय स्थित कालू कुआं आया था। बुधवार को सुबह उसका शव बिसंडा थाना क्षेत्र के उमरेंहड़ा गांव के नजदीक सड़क किनारे संदिग्ध दशा में ग्रामीणों ने पड़ा देखा।

बरात लेकर निकले बस कंडक्टर का सड़क पर संदिग्धा वस्था में पड़ा मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
The body of the bus conductor, who came out with a procession, was found in suspicious condition on the road

– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कुछ ग्रामीणों ने शव को देखते ही पहचान लिया और परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों से पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे राहुल ने बताया कि चाचा राजू के जिस्म पर मारपीट के निशान मिले हैं।

आशंका जताई कि मारपीट के बाद अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुत्र के मुताबिक कुछ दिनों पहले रुपये के लेन-देन को लेकर बस मालिक व अन्य लोगों से विवाद हुआ था। इस पर बस मालिक ने साथियों के साथ पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी ऊषा तिवारी ने बस चालक मुन्ना समेत अन्य के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह

हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल

Banda- लापरवाही की हद : डीएम करें हस्तक्षेप, आसमां तले पड़ा धानऔर विभाग बना निकम्मा

City News Uttar Pradesh

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में “सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ”

डीएम नगेन्द्र ने मत्स्य आखेट पर लगाया प्रतिबंध: शिकार करने पर होगी सख्त कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका के लिये कांग्रेस से आदि शक्ति दीक्षित नें किया नामांकन

ब्रेकिंग न्यूज़