City News Uttar Pradesh
बंधक बनाकर रखे गए आठ परिवारों के 42 बाल व बंधुआ मजदूर सुलतानपुर से कराए गए मुक्त
उत्तर प्रदेश

बंधक बनाकर रखे गए आठ परिवारों के 42 बाल व बंधुआ मजदूर सुलतानपुर से कराए गए मुक्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। असंगठित मजदूर मोर्चा ने सुलतानपुर जिले के बैती कला लभूआ गांव से ईंट-भट्ठे में बंधक बनाकर रखे गए अनुसूचित जाति वर्ग के आठ परिवारों के 42 बाल व बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। सभी बबेरू के पून और अतर्रा के थलैन गांव के रहने वाले हैं।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगार को सूचना मिली की ईंट-भट्ठा में बंधक बनाकर मजदूरों से काम कराया जा रहा है। जिसके बाद संगठन ने मजदूरों से संपर्क किया। पता चला कि बांदा के देवशरण व अन्य आठ परिवार के 42 बाल एवं बंधुआ मजदूरों को राजदेव ईंट भठ्ठा में बंधक बनाकर रखा गया है। पूरा सीजन काम कराने के बाद मजदूरी मांगने पर अभद्रता, गाली-गलौज व धमकी दी जा रही है। सभी बांदा जिला के बबेरू पून गांव के मजरा भूरेनी का पुरवा, बेलगांव और अतर्रा के थलैन के सहदी का पुरवा के अनुसूचित जाति वर्ग के आठ परिवार हैं।

बंधक बनाकर रखे गए आठ परिवारों के 42 बाल व बंधुआ मजदूर सुलतानपुर से कराए गए मुक्त
42 child and bonded laborers of eight families held hostage were freed from Sultanpur

– नवंबर 2021 में अग्रिम देकर ट्रक ले गए थे काम कराने

दल सिंगार के मुताबिक सभी को अग्रिम राशि देकर नवंबर 2021 में ट्रक से काम कराने के लिए ले जाया गया था। ईंट भट्ठा मालिक भीम यादव, संतोष यादव और अंकित यादव ने कम पैसे में जबरन काम कराया और घर नहीं जाने दिया। दस जून को सूचना मिलने पर संगठन ने आलाधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद मंगलवार को सभी को मुक्त कराया गया। संगठन के इमरान अंसारी की तरफ से विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की गई है।

– मुक्त हुए मजदुर

बबेरू के भुराने पुरवा निवासी देवशरण, पत्नी राजकुमारी, बेटी 19 वर्षीय लक्ष्मी, सीता, नीलम, कोमल, पुत्र सतवीर, पूल सिंह, माता प्रसाद, पत्नी आशा, बेटी खुशी, दीपिका, अंशिका, कमलेश, पत्नी गौरी, बेटा रवि, छोटू, पून निवासी कमता प्रसाद, पत्नी गुड़िया, बेटा शनि, शिवा, बेटी शिवानी, मातादीन, पत्नी रामदेई, पुत्र सुशील, सुनील, संदीप, ओमप्रकाश, पत्नी गौरा, बेटी सविता, कविता, रेखा, संगीता, गोमती। बेलगांव निवासी बच्चा, पत्नी मुन्नी, बेटी रोशनी, बुद्धबिलाश, थनैल गांव के इंद्रजीत वर्मा, पत्नी पूनम, पुत्र संजय, बेटी प्रीति आदि।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत भ्रष्टाचार में बड़ा खेल: क्या ‘लक्ष्मी अटैची’ से ‘खत्म’ हुआ ‘अनशन’ ? उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

जिले में “चील – कौवों” की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है “स्वादिष्ट गोमांस” !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सर्दी व शीतलहर की भीषण चपेट में : बच्चों के लिये अभिभावक चिंतित

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

चित्रकूट मंडल में बाढ़ का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !

ब्रेकिंग न्यूज़