City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग पटेल नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग पटेल नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग पटेल के निर्देश पर जल जीवन मिशन में रात और दिन में दो पालियों में काम होगा। उन्होंने निर्माणाधीन खटान एवं अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यो की प्रगति पर निर्देश दिये हैं। खटान ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य कर रही फर्म मे0 एलएण्डटीको निर्देश दिये गये हैं कि इन्टेकवेल का कार्य यूद्ध स्तर पर कराते हुए 31 दिसम्बर तक परियोजना के अपर जोन में पेयजल आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें। इन्टेकवेल हेतु आवश्यक सामग्री आपूर्ति यथा मोटर, पम्प, ट्रान्सफार्मर, पाइप, आदि की आपूर्ति समयान्तर्गत सुनिश्चित करें।

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया हैं कि ग्राम किटहई में निर्माणाधीन डब्लूटीपीपर कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण करने हेतु मैन पावर बढ़ायें। परियोजना के अपर जोन में आ रहे समस्त ग्रामों में पाइप लाइन शीघ्र बिछाने हेतु दिन – रात की अलग-अलग पालियों में कार्य हो। इसी प्रकार अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य कर रही फर्म मे0 एनसीसीको इन्टेकवेल, डब्लूटीपी, पाइप लाइन बिछाने में प्रयुक्त सामग्री, मशीन एवं मैन पावर को बढ़ाने को कहा है।निर्देश दे रखे हैं की परियोजना अन्तर्गत ट्यूबवेल से आच्छादित 30 ग्रामों में निर्माण कार्य प्राथमिकता पर हो।साथ ही परियोजनाओं को नियत तिथि में पूर्ण करानें हेतु प्रतिदिन कार्य की कार्ययोजना बनाये।

डीएम अनुराग पटेल नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम
जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड को निर्देशित किया कि दोनो परियोजनाओं में विद्युत संयोजन का कार्य शीर्ष प्राथमिकता से कराने को कह रखा है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा एनओसीनहीं दी गई है, वह तत्काल नियमानुसार दें, जिससे कार्य में बाधा न हो। साथ ही जल जीवन मिशन दोनो परियोजनायें सरकार की महत्वाकाक्षी परियोजनायें है। इसके कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

श्री राम दरबार मंदिर में सीताराम विवाह का आयोजन 6 दिसंबर को

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हुआ सचेत : औधोगिक विकास के लिये गठित की समिति

डीएम आनंद नाराज : खाद के गड्ढों का क्यों नहीं तेजी से निर्माण …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का ‘सूर्योदय’: 12.55 करोड़ की ‘योजनाओ’ से बदलेगी तस्वीर

महोबा : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- मेरी जान को हैं खतरा …

डीएम द्वारा मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान का निरीक्षण, नए मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़