City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष सुनील ‘बेनकाब’: कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई ‘जीत’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। हमेशा विवादों और आरोपों की राजनीति में घिरे रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को न्यायालय से करारी फटकार मिली है।

अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'

इस बार मामला सीधे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत तक पहुंचा और नतीजा यह रहा कि 120 करोड़ गबन और फर्जी नियुक्तियों जैसे संगीन आरोप अदालत में धराशायी हो गए।

अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'

सीजेएम ने अपने सख्त और स्पष्ट आदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी तथा उनके पति विधायक प्रकाश द्विवेदी पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार, अप्रमाणित और तथ्यविहीन करार देते हुए पूरा प्रकरण खारिज कर दिया।

अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'

अदालत ने दो टूक कहा “आवेदनकर्ता न तो पीड़ित पक्ष है और न ही प्रभावित,ऐसे में यह प्रकरण निरस्त किए जाने योग्य है।” जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने अदालत में दावा किया था कि वर्ष 2018 से 2020 के बीच तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने 120 करोड़ रुपये का गबन किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कूटरचित हस्ताक्षर कर जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय में 11 फर्जी नियुक्तियां कीं।

अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'

इतना ही नहीं, इन आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने मीडिया में बयानबाजी की, मंडलायुक्त से लेकर कोतवाली तक प्रार्थना पत्र दिए, अंततः बीएनएस की धारा 175(3) के तहत अदालत की शरण ली। लेकिन जब मामला न्याय की कसौटी पर पहुंचा,तो न सबूत थे, न दस्तावेज, न कोई ठोस तथ्य। सीजेएम न्यायालय ने थाना कोतवाली नगर से आख्या तलब कर हर पहलू की गहन जांच की और स्पष्ट किया कि आरोप कपोल-कल्पित हैं। कूटरचित हस्ताक्षर का दावा प्रमाणित नहीं है। नियुक्तियों को फर्जी बताने के पीछे कोई ठोस आधार नहींअदालत ने यहां तक कह दिया कि यह शिकायत दबाव बनाने और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होती है।

अध्यक्ष सुनील 'बेनकाब': कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई 'जीत'

सुनवाई के दौरान सरिता द्विवेदी और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अदालत को बताया कि मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल स्वयं वित्तीय अनियमितता में दोषी पाए जा चुके हैं। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त के आदेश पर डीएम महोबा की जांच रिपोर्ट में उन्हें दोषी ठहराया गया है। दलील दी गई कि अपने ही कार्यकाल की गड़बड़ियों से ध्यान भटकाने और दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप गढ़े गए। इतना ही नहीं, अदालत से मांग की गई कि सुनील पटेल के खिलाफ हुई जांचों की रिपोर्ट तलब की जाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘ऊर्जा मंत्री’ से मुलाकात: बांदा को मिलेगा एक और ‘नया विद्युत उपकेंद्र’

देशभक्ति की ‘मिसाल’ बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

City News Uttar Pradesh

यूपी में अब पूरे हफ्ते के लिए लगाया गया लॉकडाउन, 10 मई सुबह 7 बजे तक लिए बढ़ गई कर्फ्यू की मियाद …

बांदा : मछली पालन “पिंजरा विधि” ने बढ़ाई बुंदेलियों की कमाई ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम बांदा “गन” का इस्तेमाल कर बचवायें फसले, बुलाई “गन टीम”।

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा अनुभवी “नजरों से ताड़ गई” औद्योगिक क्षेत्र में घोर “लापरवाही”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़