City News Uttar Pradesh
शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान
उत्तर प्रदेश

कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से सिर कूंचकर की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मामूली विवाद में बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर मां की हत्या कर दी। पोतियां दादी को खाना देने गईं तो घटना की जानकारी हुई। मझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना व गांव बिसंडा निवासी लाला ने बताया कि मां शिवकलिया शनिवार की रात घर में थीं।

ससुराल से लौटा छोटा बेटा रामू किसी बात पर मां से झगड़ने लगा। मां ने विरोध किया तो गुस्से में उसने मां के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग गया। रविवार की सुबह उसने बेटी पायल और छह साल की अंजली के हाथ मां के लिए खाना भेजा। दोनों खाना लेकर पहुंचीं तो दादी को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। बेटियों से घटना का पता चलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से सिर कूंचकर की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
Kalyugi’s son killed his mother by hitting her head with a brick, filed a report of culpable homicide on the complaint of elder brother

लाला ने बताया कि वह करीब 14 साल से किराए के मकान में रहता है। मां शिवकलिया, बड़ा भाई बाबूलाल और सबसे छोटा रामू कालोनी में साथ रहते हैं। बाबूलाल अविवाहित है और लोडर चलाता है। कई दिन घर नहीं आता। शनिवार की रात भी वह घर पर नहीं था। बताया कि रामू की पत्नी रामा करीब एक साल से मायके में है। वह मां के साथ नहीं रहना चाहती है। रामू ने पत्नी के उकसावे में आकर मां की हत्या की है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि लाला की तहरीर पर रामू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह फरार है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पालिका की बैठक : सहायक अभियंता को हटाने का प्रस्ताव हुआ पारित !

City News Uttar Pradesh

विशेष प्रार्थना और परंपरागत आयोजनों के बीच रही क्रिसमिस डे की धूम

City News Uttar Pradesh

जेल प्रशासन हुआ अलर्ट : नो मास्क, नो इंट्री का फार्मूला जारी

City News Uttar Pradesh

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !

City News Uttar Pradesh

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

मंत्री रामकेश बोले: मोदी सरकार ने किसानों को बनाया सशक्त एवं आत्मनिर्भर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़