City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक सपा नेता बृजेश प्रजापति नें पार्टी से दिया इस्तीफा: अखिलेश पर कसे तंज
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति की जमानत अर्जी पर अब बुधवार को सुनवाई होगी। तत्कालीन खनिज अधिकारी शैलैंद्र सिंह के साथ 10 अक्टूबर 2018 को सर्किट हाउस में बंधक बनाकर मारपीट के मामले में उन्हें एक दिन पहले सोमवार को जेल भेजा गया था।

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई
Bail hearing of former MLA Brijesh Prajapati postponed: Hearing will now be held on Wednesday

आज मंगलवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। वादी शैलेंद्र सिंह ने मुकदमे को लेकर निजी वकील किया है, जिन्होंने एक दिन का समय मांगा, जिसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट न्यायाधीश गरिमा सिंह ने बुधवार को सुनवाई की तिथि तय की।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुये पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति समेत पांच लोगों ने सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय गरिमा सिंह की अदालत में सरेंडर किया था। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई
Bail hearing of former MLA Brijesh Prajapati postponed: Hearing will now be held on Wednesday

एमपी-एमएलए कोर्ट विशेष लोक अभियोजक अम्बिका प्रसाद व्यास ने बताया कि पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने सरेंडर करने के साथ जमानत का प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिस पर आज सुनवाई होनी थी। वादी शैलेंद्र सिंह ने मुकदमे को लेकर निजी अधिवक्ता किया है। जिन्होंने एक दिन का समय मांगा, ताकि फाइल का अध्ययन कर सकें। उनके प्रार्थना पत्र पर न्यायाधीश ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि मुकर्रर की है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर ‘बांदा’ बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाब

City News Uttar Pradesh Desk

वाराणसी आ रहे हैं “यूपी के दो लड़के” : पीएम मोदी के खिलाफ राहुल और अखिलेश भरेंगे हुंकार

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा बन रहे “बजरंगी”

डीएम अनुराग गौशालाओं पर रख रहें निगाह : गौसेवा पर स्वंय तत्पर

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-आजम और शिवपाल का भी नाम, देखिए किसे- कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़