24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
तीज पर्व पर गूंजा "जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा" : शिव -पार्वती की हुई पूजा
उत्तर प्रदेश

महिलाओं ने कठिन तपस्या के साथ मनाया हरतालिका तीज का त्योहार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज का पर्व उत्साह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों, बाजारों में काफी रौनक नजर आई। बाजार में पूजा व अन्य सामग्रियों की खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। विवाहित स्त्रियों ने व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। साथ ही परिवार की सुख-शांति, समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

महिलाओं ने कठिन तपस्या के साथ मनाया हरतालिका तीज का त्योहार
Women celebrated the festival of Hartalika Teej with hard penance

भगवान शिव देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने यह व्रत रखकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस दौरान ने महिलाओं ने गौरी-शंकर का पूजन किया। प्रसाद का भोग लगाया और देवी पार्वती को सुहाग सामग्री भी समर्पित की। मान्यता है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने इस व्रत को रखा था।

महिलाओं ने कठिन तपस्या के साथ मनाया हरतालिका तीज का त्योहार
Women celebrated the festival of Hartalika Teej with hard penance

जिले के प्रकांड पंडित श्रवण कुमार ने बताया कि हरतालिका तीज भादो माह में शुक्लपक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। हरतालिका तीज का पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसके चलते क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा इस पर्व को मनाया जाता है। हरतालिका पर्व पर महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं।

महिलाओं ने कठिन तपस्या के साथ मनाया हरतालिका तीज का त्योहार
Women celebrated the festival of Hartalika Teej with hard penance

इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती से अपने सुहाग की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए वरदान मांगती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसके बाद माता पार्वती के कठोर तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन देकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। जिसके चलते ही महिलाएं अच्छे पति की कामना और पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रजत और अंकित की ‘जोड़ी’ बनी मिसाल: कर्तव्यनिष्ठ जनसेवा से बने शहर की धड़कन

City News Uttar Pradesh

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

गर्मी एलर्ट : बढ़ते तापमान से तप रहा बदन, सांस लेने में भी दिक्कत

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ऐसी मस्जिद जहां कुरान की आयतों के साथ गूंजते हैं गीता के उपदेश

City News Uttar Pradesh

एसओजी व पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

City News Uttar Pradesh

बांदा का हिस्ट्रीशीटर भाई की कार से रेकी कर करता था चोरी, कानपुर में गिरफ्तारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़