24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी नें किया सावधान, अन्यथा चली जायेगी जान
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें किया सावधान, अन्यथा चली जायेगी जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनता को सावधान किया है की यदि सुरक्षित रहना है तो यातायात नियमों को मानों अन्यथा जान चली जायेगी। विधायक नें यह चेतावनी भरी अपील सुरक्षा पखवाडा कार्यक्रम के शुभारम्भ पर की। यह 31 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा जन जागरूकता हेतु परिवहन विभाग द्वारा संचालित वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें किया सावधान, अन्यथा चली जायेगी जान
MLA Prakash Dwivedi cautioned, otherwise life will be lost

इस अवसर पर गोष्ठी में विधायक प्रकाश नें कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं संवदेनशील रहें तथा अन्य को भी प्रेरित करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु इण्टर एवं डिग्र्री काॅलेजों के छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दिया जाए।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें किया सावधान, अन्यथा चली जायेगी जान
MLA Prakash Dwivedi cautioned, otherwise life will be lost

सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि होती है, जिससे परिवार को असहनीय दुख होता है। विधायक प्रकाश नें इस अवसर पर सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलायी। विधायक दिवेदी ने कहा कि रोड सेफ्टी हेतु बांदा के चारो ओर बाईपास में एवं पुलिस लाइन, जरैली कोठी तिराहा पर रोड सेफ्टी के कार्य करानें हेतु प्रस्ताव दिये हैं। सड़क दुर्घटना से बचाव एवं जाम की समयस्या से निजात हेतु कालूकुआं चैराहा व बाबूलाल चैराहे का चैड़ीकरण किये जाने के साथ ही अन्य सड़कों का भी चैड़ीकरण व सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें किया सावधान, अन्यथा चली जायेगी जान
MLA Prakash Dwivedi cautioned, otherwise life will be lost

अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव,आरटीओ संत कुमार ने भी यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार राज, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला, सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना

City News Uttar Pradesh

डीएम की मंशा को ठेंगा ! अवैध खनन एवं परिवहन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : अमित शाह ने कहा, पहले और दूसरे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ

City News Uttar Pradesh

दरिंदे पर बुलडोज़र का वार: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के ‘आरोपित’ का आशियाना जमींदोज़

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह का प्रयास : भूगर्भ जल अब जमकर भरेगा उछाल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़