![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत की बैठकों में अधिकारियों की अनियमित उपस्थिति पर डीएम नगेंद्र प्रताप ने कड़ा रुख अपनाया है। सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने डीएम के संज्ञान में लाया था कि जिला पंचायत बोर्ड की बैठकों में अक्सर कुछ वरिष्ठ अधिकारी रुचि नहीं लेते। अपनी जगह अधीनस्थों को भेज देते हैं। यह स्थिति विकास कार्यों के निर्णयों में देरी का कारण बन रही है, जो कि जनपद हित में नहीं है। इसी संदर्भ में डीएम नागेंद्र प्रताप ने सभी विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया है कि वे आगामी जिला पंचायत की बोर्ड बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। विभागीय जानकारी साथ में लाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में अधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते, तो इसकी पूर्व सूचना जिला पंचायत कार्यालय को दें। किसी अधीनस्थ को बैठक में भेजने की स्थिति में यह सुनिश्चित करें कि वह अधिकारी सभी आवश्यक बिंदुओं को समझे। उन पर आवश्यक कार्रवाई करे।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया की डीएम के संज्ञान में लाने का उद्देश्य यह था की जिला पंचायत बैठकों में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। जिले के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
