25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

मिर्जापुर। मिर्जापुर की मझवाँ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कमर कस ली है। शनिवार को उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्या के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मझवाँ चुनाव का प्रभारी बनाए गए मंत्री रामकेश निषाद ने जनता से संवाद करते हुए भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास को प्राथमिकता दी है, और इसे आगे भी जारी रखने के लिए हर बूथ पर “कमल खिलाना” जरूरी है। निषाद ने लोगों को आश्वस्त किया कि सुचिस्मिता मौर्या उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगी।

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

मंत्री रामकेश निषाद क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं और मतदाताओं के बीच अपनी सादगी और मृदु व्यवहार से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। स्थानीय लोग उनके साथ संवाद करने में सहज महसूस कर रहे हैं और कई मतदाता उनसे सीधे तौर पर अपनी समस्याओं को साझा भी कर रहे हैं।

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि मंत्री रामकेश निषाद की सक्रियता और उनकी व्यक्तिगत छवि से चुनाव प्रचार को गति मिली है, और मझवाँ में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पानी के लिए तड़पता जनजीवन: सरकार की मेज पर”आल इज वेल, “प्रशासन तमाशबीन ?

City News Uttar Pradesh

Kisan Mahapanchyat : अखिलेश यादव बोले-यूपी में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा …

Banda : डीएम आनन्द गावों की ओर, ग्रमीण हो रहे भाव विभोर !

City News Uttar Pradesh

बांदा का वीर सपूत इतिहास के पन्नों में गुम : अंग्रेजों और पुर्तगालियों के छुड़ाये थे छक्के

City News Uttar Pradesh

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य

City News Uttar Pradesh

चुनाव प्रचार थमा : मतदान के लिये मंडी स्थल से रविवार को होंगी पार्टियां रवाना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़