City News Uttar Pradesh
करोड़ों की क्राइम कंपनी' बेनकाब:इलेक्ट्रॉनिक तराजू से डालते थे 'हाईटेक डाका', सात गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

करोड़ों की क्राइम कंपनी’ बेनकाब: इलेक्ट्रॉनिक तराजू से डालते थे ‘हाईटेक डाका’, सात गिरफ्तार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। खेतों में किसान दिन-रात पसीना बहाकर फसल उगाते रहे, लेकिन मंडियों में इलेक्ट्रॉनिक तराजू के नाम पर चल रही ‘क्राइम कंपनी’ उनकी मेहनत को चुपचाप ‘निगलती’ रही। यह कोई ‘साधारण ठगी नहीं थी, बल्कि तकनीक का इस्तेमाल कर किसानों की जेब काटने वाला संगठित आर्थिक अपराध’ था। बांदा पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ कर सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से घटतौली कर किसानों और व्यापारियों को ‘करोड़ों रुपये का चूना’ लगाने का आरोप है।

करोड़ों की क्राइम कंपनी' बेनकाब:इलेक्ट्रॉनिक तराजू से डालते थे 'हाईटेक डाका', सात गिरफ्तारजसपुरा थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह का पूरा खेल बेहद सुनियोजित था। आरोपी गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं खरीदते थे। ऊपर से सब कुछ वैध व्यापार जैसा दिखाई देता था, लेकिन असल खेल इलेक्ट्रॉनिक तराजू के भीतर छिपा था। आरोप है कि तराजू पर दबाव डालकर वास्तविक वजन से कई कुंतल कम दिखाया जाता और अतिरिक्त गेहूं बिना भुगतान के वाहन में भर लिया जाता। किसान को लगता कि सौदा ईमानदारी से हुआ है, जबकि उसकी मेहनत की फसल उसी की आंखों के सामने लूटी जा रही होती थी।

करोड़ों की क्राइम कंपनी' बेनकाब:इलेक्ट्रॉनिक तराजू से डालते थे 'हाईटेक डाका', सात गिरफ्तारमामले का खुलासा तब हुआ जब झंझरी पुरवा निवासी किसान राजेंद्र सिंह और एक अन्य किसान को वजन पर संदेह हुआ। दोबारा तौल कराने पर कई कुंतल गेहूं कम निकला। जब किसानों ने विरोध किया और बकाया गेहूं का हिसाब मांगा तो आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी और गेहूं से भरा वाहन लेकर फरार हो गए। इसके बाद पूरे मामले ने साधारण धोखाधड़ी से बढ़कर संगठित अपराध का रूप ले लिया।

करोड़ों की क्राइम कंपनी' बेनकाब:इलेक्ट्रॉनिक तराजू से डालते थे 'हाईटेक डाका', सात गिरफ्तारपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई टीमों का गठन किया और मुखबिर की सूचना पर झंझरी पुरवा मार्ग पर घेराबंदी कर सातों आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव,आरक्षण चार्ट अवलोकन की नहीं बढ़ेगी तिथि ….

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

चित्रकूट : जुड़वा भाई हत्याकांड में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती लेने के बाद की थी हत्या, पांच को हुई आजीवन कारावास …

डीएम जे. रीभा “स्वास्थ्य सेवाओं” को लेकर सख्त: समीक्षा बैठक में सुधार के दिए कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

पशुओं से भरा तेज रफ्तार कंटेनर पलटा: बीस भैंसों की हुई मौत, तीन लोग हिरासत में

डीएम अनुराग का “अनुराग अंकुरित” बांदा पर्यटन में होगा “लवली क्यून” !

ब्रेकिंग न्यूज़