24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की किस्मत लाटरी होगी बंद ? राजनीति में चर्चा गर्म !
उत्तर प्रदेश

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की किस्मत लाटरी होगी बंद ? राजनीति में चर्चा गर्म !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील पटेल की किस्मत की लाटरी खुलेगी या बंद” होगी यह जिले की राजनीति में “चर्चा का केंद्र बिंदु” बन गई है। लेकिन कथित तौर पर “राजनीति के खलनायक” के रूप में इन दिनों सुपर हिट सुनील पटेल “रंगा उदास” की सी भूमिका में हैं ! जिला पंचायत अध्यक्ष के खेमे से छनकर आ रही सूचनाओं को यदि “सच के आईने” में देखें तो इनके सहयोगी अधिकांश विपक्षी दल के डीडीसी “चढ़ जा बेटा शूली में” भावना के साथ मजा ले रहे हैं !

पंचायत अध्यक्ष सुनील के मंसूबे ढेर : आयुक्त नें निरस्त कर दी बजट बैठक की कार्यवाई

चर्चायें तो यहां तक उछल रही हैं की इनके पाले के अधिकांश डीडीसी पर्दे के पीछे इस मनोभावना में हैं की “इनकी मिट्टी में मिल जाये कहानी हे राम” ? खैर, इन चर्चाओं और तथ्यों की सत्यता पर तो हम सच्चाई के दावे की पूर्णतया मुहर नहीं लगा सकते फिर भी यह तो तय हैं की जिला “पंचायत की राजनीति गरमाई” हुई है। गर्म लोहे पर “विपक्षी दलों के जिला पंचायत सदस्य धड़ा -धड़ हथौडे़” की चोट कर रहे हैं।

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की किस्मत लाटरी होगी बंद ? राजनीति में चर्चा गर्म !

उनकी अंदरूनी कोशिश यह सुनने में आ रही हैं की जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील पटेल के कब पावर सीज हों” ? पंचायत अध्यक्ष सुनील की वर्तमान में स्थित यह है की प्रदेश की राजधानी में वह सत्ता के गलियारे में “माथा टेकते घूम” रहे हैं की “मेरी सुन ले दीन दयाल मेरी लाटरी निकाल” ?

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की किस्मत लाटरी होगी बंद ? राजनीति में चर्चा गर्म !

इसी तारतम्य में वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पंचायती राज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भी मिले हैं। गुहार लगाई है ,लेकिन इनकी कथित कुचर्चित कारगुजारी के चलते कितनी सुनवाई होगी वह तो फिलहाल भविष्य के गर्त में हैं। हालांकि वह अपनी भेंट वार्ताओं को शिष्टाचार मुलाकात की संज्ञा देते हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं पंचायत अध्यक्ष सुनील नें शुभ कामनाओं से नवाजा

City News Uttar Pradesh

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से प्रवासी मजदूर की मौत …

City News Uttar Pradesh

सीजेएम को मोबाईल पर जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में गरमाहट: कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ अभियान से बढ़ी भाजपा की धड़कनें !

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी से व्यापारियों ने की खाद्य निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच

गैंगस्टर की रिहाई में जेल अफसरों की मिलीभगत बेनकाब: डीआईजी की रिपोर्ट से हिला सिस्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़