28.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कहासुनी: सास ने बहु को मायके जाने से किया मना, तो बहु ने कुएं में कूदकर दे दी जान, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेश

खेत में पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, बहू बोली- जेठ ने जमीन के लिए जहर खिलाकर की हत्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत में पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव मिला। भतीज बहू ने जेठ पर जमीन लिखाने के बाद जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया। यूपी 112 व थाना प्रभारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। आरोप लगाने वाली महिला के जेठ ने लू लगने से उनकी मौत होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कमासिन के ग्राम तिलौसा में 70 वर्षीय किसान श्रीपाल अपने तेरा मोड़ डेरा के खेत में रहते थे। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों को उनका शव खेत में लगे पेड़ के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उनके स्वजन को दी। जिसमें दिवंगत किसान की भतीज बहू मुन्नी पत्नी रामप्रसाद ने यूपी 112 को फोन पर घटना की सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि उसके जेठ व उसके घर के लोगों ने तीन बीघा 18 बिस्वा जमीन अपने नाम लिखाने के बाद उन्हें जहर खिलाया है। जिससे उनकी मौत हो गई है। यूपी 112 के साथ थाना प्रभारी उमेश सिंह ने घटनास्थल व शव की स्थिति देखी। मुन्नी के जेठ एवं दिवंगत के भतीजे राजबहादुर ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी। जिससे वह उनकी देखभाल करते रहे हैं।

खेत में पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, बहू बोली- जेठ ने जमीन के लिए जहर खिलाकर की हत्या
Old man’s body found in the field, daughter-in-law said – Jeth killed by feeding poison to the land

जिसके चलते उन्होंने तीन वर्ष पहले अपनी इच्छा से जमीन उनके नाम की थी। इसके अलावा करीब छह बिस्वा जमीन अपने भरण-पोषण के लिए चाचा लिए रहे हैं। आरोप लगाने वाले उनके दोनों भाई व स्वजन उनकी सेवा व देखभाल नहीं करते रहे हैं। जिसके चलते अब वह इस तरह का गलत आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध होने से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि प्रथम दृष्टया मौसम या वृद्धावस्था के चलते दम तोड़ना लग रहा है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में संभावित बाढ़ से एलर्ट हुई सरकार : मंत्री रामकेश नें भेजी एनडीआरएफ टीम

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर खास चर्चा, कमेटी द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारियां

City News Uttar Pradesh

बांदा में मंत्री के घर कांग्रेस का ‘हल्ला-बोल’: डिजिटल भुगतान पर शुल्क का विरोध

City News Uttar Pradesh Desk

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

हत्या में फरार कपड़ा व्यवसायी पिता पुत्र पर पुलिस बीस -बीस हजार का किया इनाम घोषित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़