28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की 'कड़ी कार्रवाई' से 'वाहन चालकों' में हड़कंप
उत्तर प्रदेश

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की ‘कड़ी कार्रवाई’ से ‘वाहन चालकों’ में हड़कंप

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर की सड़कों पर दौड़ती कारों के काले शीशों के पीछे क्या छुपा था? अपराध ? डर ? या कानून की बेफिक्री ? लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा ! शुक्रवार को बांदा यातायात पुलिस ने काली फिल्मों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसा सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे अवैध काली फिल्म वालों की नींद उड़ गई और आमजन में कानून के प्रति विश्वास और भी गहरा हुआ।

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की 'कड़ी कार्रवाई' से 'वाहन चालकों' में हड़कंप

शहर की सड़कों पर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला जब यातायात पुलिस ने शुक्रवार को चारपहिया वाहनों पर अवैध रूप से चढ़ाई गई काली फिल्मों के खिलाफ जबरदस्त चेकिंग अभियान छेड़ दिया।

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की 'कड़ी कार्रवाई' से 'वाहन चालकों' में हड़कंप

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णकान्त त्रिपाठी की निगरानी में की गई, जिसमें न सिर्फ काली फिल्में हटाई गईं, बल्कि वाहन चालकों को कानून का पाठ भी पढ़ाया गया। पुलिस का यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क पर बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों को काबू में लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की 'कड़ी कार्रवाई' से 'वाहन चालकों' में हड़कंप

क्षेत्राधिकारी कृष्णकान्त त्रिपाठी ने बताया कि “चारपहिया वाहनों में अवैध काली फिल्में न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि यह अपराधियों को छिपने की भी सुविधा देती हैं”। हमने आज अभियान में कई ऐसे वाहनों की काली फिल्में हटवाकर चालकों को इस कानून के दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी।

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की 'कड़ी कार्रवाई' से 'वाहन चालकों' में हड़कंप

अभियान के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और अपील की गई कि “अपने वाहनों में काली फिल्म का प्रयोग न करें। ये नियम आपकी सुरक्षा और जनहित दोनों के लिए बनाए गए” हैं। कानून व्यवस्था को बनाए रखने में जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।” अचानक शुरू हुई इस सघन चेकिंग से वाहन चालकों में खलबली मच गई। कई लोगों ने मौके पर ही अपनी काली फिल्में हटवाकर भविष्य में नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फैसला : दोहरे हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2017 में की थी हत्या

City News Uttar Pradesh

दलजीत सिंह चिंतित: बांदा का ‘किसान’ बर्बाद, जिले को ‘सूखाग्रस्त’ घोषित करनें की उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh Desk

अध्यक्ष मालती नें ‘स्वर्गारोहण’ विमान किया समर्पित: जरूरतमंदों की अंतिम यात्रा होगी सम्मानजनक

City News Uttar Pradesh Desk

सभासदों ने अध्यक्ष मालती को बताया ‘श्रेष्ठ अध्यक्ष’: बोर्ड बैठक में ‘विकास एजेंडे’ पर मुहर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले प्रदेश में भाजपा की जीत का बजेगा डंका: 25 को संकल्प पत्र

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में औरंगजेब से जुड़ा ‘दिलचस्प’ अध्याय: ‘मुगल बादशाह’ ने बनवाया था ‘बालाजी मंदिर’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़