City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने संभाली 'राहत मोर्चे' की कमान: यमुना-केन के जलप्रलय से जूझ रहा बांदा
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने संभाली ‘राहत मोर्चे’ की कमान: यमुना-केन के ‘जलप्रलय’ से जूझ रहा बांदा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर पैदा कर दिया है कि जनजीवन थम सा गया है। केन और यमुना नदी के उफान ने 31 से अधिक गांवों को चारों ओर से पानी में घेर लिया है। खेत खलिहान डूब चुके हैं, सड़कों पर नावें चल रही हैं और घरों में सिर्फ पीड़ा पसरी है। प्रशासनिक अमला राहत में जुटा है, लेकिन कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा।

मंत्री रामकेश ने संभाली 'राहत मोर्चे' की कमान: यमुना-केन के जलप्रलय से जूझ रहा बांदा

केन और यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने चिल्ला-तारा नेशनल हाईवे और ललौली रोड को पूरी तरह जलमग्न कर दिया है। कानपुर-बिंदकी-बांदा मार्ग समेत बांदा-बहराइच मार्ग पर आवागमन बंद है। ग्रामीणों के लिए अब नाव ही एकमात्र सहारा बन गई है। 31 गांवों का संपर्क पूरी तरह कट चुका है, और एक दर्जन से अधिक गांवों पर पूर्ण डूबने का खतरा मंडरा रहा है।

मंत्री रामकेश ने संभाली 'राहत मोर्चे' की कमान: यमुना-केन के जलप्रलय से जूझ रहा बांदा

गांवों में घरों में पानी घुस चुका है और लोग उंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। स्थिति और भी भयावह तब हुई जब यमुना नदी ने केन नदी का पानी लेना बंद कर दिया। इससे केन का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा और बाढ़ की लहरें नई बस्तियों तक जा पहुंचीं। रातोंरात खेत, मकान और सड़कें सब कुछ पानी में समा गया।

मंत्री रामकेश ने संभाली 'राहत मोर्चे' की कमान: यमुना-केन के जलप्रलय से जूझ रहा बांदा

इस आपदा के बीच जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तारा, गोरगंवा, तगड़ा देर, पांडवा डेरा, पैलानी डेरा का पैदल और स्टीमर से दौरा कर राहत शिविरों में भोजन, राशन वितरण किया।

मंत्री रामकेश ने संभाली 'राहत मोर्चे' की कमान: यमुना-केन के जलप्रलय से जूझ रहा बांदा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर ज़रूरतमंद तक सहायता पहुंचे। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि, बांदा की जनता को हम किसी भी हाल में अकेला नहीं छोड़ेंगे, हर पीड़ित तक सरकार की मदद पहुंचेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की “बहार”कहीं बनें न “पतझड़” ! …

बांदा की सियासी पिच पर दो ‘कैप्टन’ हिट: सदर में प्रकाश का ‘हैट्रिक दांव’, बबेरू में विशंभर का ‘चौका’ पक्का !

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर तंज: रामचरित मानस विरोध का मौर्या को दिया इनाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में बेसिक शिक्षा की दुर्दशा की खुली पोल : बच्चों के सपने मिले ढेर !

City News Uttar Pradesh

बांदा में विपक्ष का ब्राह्मण कार्ड विधायक प्रकाश द्विवेदी देंगे मात ! …

ब्रेकिंग न्यूज़