25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !
उत्तर प्रदेश

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनता की समस्याएं सुनने और मौके पर समाधान के उद्देश्य से आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” अब खुद समस्याओं के दलदल में फंसा दिखाई दे रहा है। तहसील बबेरू में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जहां 45 शिकायतें दर्ज हुईं, वहीं मौके पर सिर्फ 3 मामलों का ही निस्तारण हो सका।

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में संपन्न इस आयोजन में फरियादी उम्मीद लेकर आए, लेकिन अधिकांश को “देखेंगे जांच होगी, बताएंगे” जैसे जवाबों से ही संतोष करना पड़ा। राजस्व, पुलिस, विद्युत,विकास और पूर्ति विभाग से जुड़ी कुल 45 शिकायतें आईं। लेकिन मौके पर निस्तारित हुई मात्र 3। बाकी फरियादों को जांच में घुमा दिया गया ?

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

जनता के लिए समाधान दिवस एक मंच नहीं, मजाक बनता जा रहा है ! शिकायतें तो दर्ज होती हैं, लेकिन समाधान हवा में टंगा रह जाता है ! ग्राम पतवन से एक फरियादी ने बताया कि उसके नलकूप के पास बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना है। डीएम ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को तुरंत सुधार के निर्देश दिए, लेकिन अमल की गारंटी नहीं दी गई। ग्राम समगरा के निवासी ने कच्चा मकान गिरने की बात कही।

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

डीएम ने जांच के आदेश दिए, सहायता का भरोसा दिलाया। राशन कार्ड में नाम कटने और अंत्योदय कार्ड बनवाने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश तो दिए, लेकिन समाधान की कोई समयसीमा तय नहीं की गई। नेता नगर की एक महिला ने भूमि कब्जे की शिकायत रखी, जिस पर संबंधित लेखपाल को जांच का जिम्मा सौंपा गया। एसपी पलाश बंसल ने भी शिकायतकर्ताओं की बात सुनी और संबंधित थानों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हालांकि कुछ फरियादी पुलिस से ठोस कार्रवाई न मिलने की बात कहते नजर आए।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वछता अभियान में बांदा डीएम अनुराग की दिखी “अनोखी अदा” …

City News Uttar Pradesh

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की ललकार: ‘तिरंगे की शान’ में ‘जीना और मरना’ सीखें

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेन्द्र की अगुवाई भारत मिशन की बैठक: शौचालय सुधार व निर्माण पर जोर

City News Uttar Pradesh

संघ का पथ संचलन बना आकर्षण : बजे बैंड हुई पुष्प वर्षा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने ‘संगठन’ का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो ‘विकास’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़