
- विनोद मिश्रा
बांदा। देश के अन्नदाताओं को सीधा सम्मान और सीधा लाभ देने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने एक और ऐतिहासिक पड़ाव छू लिया है। कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में जब जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने योजना की 20 वीं किस्त का शुभारंभ किया, तो मंच से किसानों के गौरव और सरकार की मंशा का स्पष्ट संदेश भी दिया गया। 44.25 करोड़ रुपये जिले के किसानों के खाते में गये।

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा “अन्नदाता का सम्मान ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है। यह योजना केवल रुपये ट्रांसफर करने का साधन नहीं, बल्कि किसानों के स्वाभिमान और आत्मबल को मजबूत करने का अभियान है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए एक ही क्लिक में 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की है।

यह घोषणा सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की कृषक-केंद्रित सोच और प्रतिबद्धता की खुली किताब है। राज्य मंत्री ने कहा कि किसानों के खाते में हर वर्ष 6,000 की राशि तीन किस्तों में सीधे पहुंचाई जाती है, जिससे बिचौलियों का खेल पूरी तरह खत्म हो गया है।

इस मौके पर राज्य मंत्री ने लाभार्थी किसानों को सम्मान पत्र भी वितरित किए और कृषि विश्वविद्यालय में मौजूद किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इस मंच से राज्य मंत्री ने परोक्ष रूप से विपक्ष को घेरते हुए कहा कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने दशकों तक किसानों को झूठे वादों में उलझाए रखा, लेकिन आज भाजपा की सरकार काम से जवाब दे रही है, वादों से नहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
