City News Uttar Pradesh
बीसी ग्रुप की 'महाठगी' से सहमा बांदा: पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद
उत्तर प्रदेश

बीसी ग्रुप की ‘महाठगी’ से ‘सहमा’ बांदा : पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में ‘लालच की चकाचौंध के पीछे छिपा अंधेरा शुक्रवार को उजागर’ हो गया, जब कोतवाली नगर पुलिस ने ‘दो ऐसे शातिर ठगों’ को गिरफ्तार किया जो ‘बीसी ग्रुप’ और ‘आरजेएस निधि प्राफिट लिमिटेड’ नाम की ‘चकाचौंधी कंपनियां’ बनाकर मासूमों की गाढ़ी कमाई को निगल रहे थे। पुलिस ने दोनों को नवाब टैंक, अतर्रा रोड से धर दबोचा। उनके पास से 4.5 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं।

बीसी ग्रुप की 'महाठगी' से सहमा बांदा: पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद

अलीगंज निवासी अफरोज पत्नी आरिफ ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि कैसे ठगों ने पहले फायदे के सपने दिखाए, फिर उसकी मेहनत की कमाई को कंपनी बंद कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामला गंभीर था, और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में टीम ने लगातार निगरानी करते हुए शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बीसी ग्रुप की 'महाठगी' से सहमा बांदा: पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद

पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि वे आरजेएस निधि प्राफिट लिमिटेड और बीसी ग्रुप के नाम से फर्जी कंपनियां चलाते थे। लोगों को मुनाफे का सपना दिखाकर पैसे जमा कराते, और जब करोड़ों की पूंजी इकट्ठा हो जाती तो दफ्तर पर ताला जड़कर फरार हो जाते। इस गिरोह ने दर्जनों लोगों को आर्थिक बर्बादी के गर्त में ढकेल दिया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर कोई और भी इस जालसाज़ी का शिकार हुआ है तो सामने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- शिक्षकों की बल्ले बल्ले : अन्तर्जनपदीय तबादले के लिये सत्यापन की तिथि बढ़ी…

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले- यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें हारेगी भाजपा, बोले- बुलडोजर से अराजकता फैला रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपा नें ओल्ड इज गोल्ड की अपनाई रणनीति

बसपा नें जिले की दोनों पालिकाओं एवं सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष का भरा पर्चा

“साथी यूपी” कर रही भाजपा का विरोध ! करोड़ों का फर्जीवाड़ा ! क्या सोया है खुफिया तंत्र ?

City News Uttar Pradesh

शादी करने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पीटकर मारी गोली: सपना चकनाचूर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़