31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
केवटरा 'अंडरबायपास' में 'टपकता रहस्य': हजारों लोगों का 'रोज़ का सफर' अब 'खतरे' का रास्ता
उत्तर प्रदेश

केवटरा ‘अंडरबायपास’ में ‘टपकता रहस्य’: हजारों लोगों का ‘रोज़ का सफर’ अब ‘खतरे’ का रास्ता

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर के बीचोंबीच बना केवटरा रेलवे क्रॉसिंग अंडरबायपास मार्ग आज “सुविधा” से ज़्यादा “समस्या” का प्रतीक बन गया है। जहां यह अंडरबायपास कभी शहर के ट्रैफिक का समाधान माना गया था, वहीं अब लगातार पानी रिसने और बहने से यह रास्ता गंदगी और खतरे का केंद्र बन चुका है।

केवटरा 'अंडरबायपास' में 'टपकता रहस्य': हजारों लोगों का 'रोज़ का सफर' अब 'खतरे' का रास्ता

दीवारों से झरने की तरह टपकता पानी, नीचे जमा कीचड़ और सड़ांध से गुजरते लोग यह दृश्य अब इस मार्ग की नई सच्चाई बन गया है। अंडरबायपास के दोनों ओर लगातार गंदा पानी जमा होने से यहां से गुजरना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। राहगीरों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे वाहन फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

केवटरा 'अंडरबायपास' में 'टपकता रहस्य': हजारों लोगों का 'रोज़ का सफर' अब 'खतरे' का रास्ता

स्थानीय निवासी रामकिशोर निषाद ने बताया यह समस्या हफ्तों से बनी है, लेकिन रेलवे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। आखिर ये पानी रिसकर आ कहां से रहा है, कोई बताने को तैयार नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, अंडरबायपास की दीवारों और छत से पानी टपकना उसकी संरचनात्मक मजबूती पर गंभीर असर डाल सकता है। लगातार नमी और सीलन से सीमेंट और लोहे की परतें कमजोर हो रही हैं।

केवटरा 'अंडरबायपास' में 'टपकता रहस्य': हजारों लोगों का 'रोज़ का सफर' अब 'खतरे' का रास्ता

अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मार्ग कभी भी दरारों और ढहने के खतरे की ओर बढ़ सकता है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चे, कर्मचारी और आम जनता प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लोगों का कहना है कि यह अंडरबायपास सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह मुसीबत का रास्ता बन गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन, देशहित में काम करने का प्रधानमंत्री ने किया आवाहन…

City News Uttar Pradesh

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

पति पर लगाया नामर्द होने का आरोप : रिपोर्ट के बाद डाक्टरों के पैनल द्वारा परीक्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप

कोहरे और गलन से बढ़ गया चित्रकूट मंडल का रिकार्ड तापमान, नहीं निकला सूरज

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह की चाहत : अनूठा होगा अबकी पंद्रह अगस्त …

ब्रेकिंग न्यूज़