City News Uttar Pradesh
स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता प्रेस क्लब में 'नवीनीकरण' शुरू : फर्जी उगाही गिरोह से 'सतर्क' रहने की अपील
उत्तर प्रदेश

स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता प्रेस क्लब में नवीनीकरण शुरू : ‘फर्जी उगाही गिरोह’ से ‘सतर्क’ रहने की अपील

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पत्रकारिता जगत के केंद्र और संवाद का प्रतीक स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब, बांदा इन दिनों एक बड़े बदलाव और नवीनीकरण की प्रक्रिया से गुजर रहा है। प्रेस क्लब भवन में सफाई, रंगाई-पुताई और अनुरक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस कारण क्लब प्रशासन ने भवन को लगभग एक माह तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता प्रेस क्लब में 'नवीनीकरण' शुरू : फर्जी उगाही गिरोह से 'सतर्क' रहने की अपील

क्लब के महामंत्री विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रेस क्लब भवन के सुंदरीकरण का कार्य क्लब के ‘अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता’ के निर्देशन और मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल पत्रकारों के लिए बैठक और विमर्श का मंच रहा है, बल्कि लोकतांत्रिक विमर्श और सामाजिक मुद्दों की आवाज़ उठाने का भी केंद्र रहा है। इसलिए, इसे आधुनिक और आकर्षक रूप देने का निर्णय लिया गया है।

स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता प्रेस क्लब में 'नवीनीकरण' शुरू : फर्जी उगाही गिरोह से 'सतर्क' रहने की अपील

विनोद मिश्रा ने कहा “प्रेस क्लब भवन में मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य कुछ समय तक चलेगा। इससे पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को असुविधा हो सकती है, जिसके लिए हमें खेद है”। लेकिन यह कार्य क्लब के भविष्य और गरिमा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। अगर किसी पत्रकार संगठन को मीटिंग या कार्यक्रम आयोजित करना है, तो वे मुझसे संपर्क करें। हम उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।

स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता प्रेस क्लब में 'नवीनीकरण' शुरू : फर्जी उगाही गिरोह से 'सतर्क' रहने की अपील

मरम्मत कार्य के साथ-साथ क्लब प्रबंधन ने एक गंभीर और चिंताजनक मामले पर भी खुलासा किया है। महामंत्री विनोद मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग गिरोह बनाकर “स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब” के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। ये लोग अधिकारियों, बालू खदान संचालकों और राजनीतिक व्यक्तियों से धन उगाही की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा “ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ हम सख्त चेतावनी जारी करते हैं”। कोई भी व्यक्ति अगर इस प्रेस क्लब के नाम पर रुपए मांगता है, तो तुरंत पुलिस में शिकायत करें और क्लब के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता या मुझसे संपर्क करें। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मिशन शक्ति फेज-2 के तहत विश्व महिला दिवस के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साइबर क्राइम सेल का हुआ शुभारंभ …

भीषण गर्मी के कहर के बीच फिर लड़खड़ाई विद्युत विधुत आपूर्ति, लोगों ने घेरा पावर हाउस

मकर संक्रांति पर ‘जीवंत’ हुई ‘तुलादान’ की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति के निर्देश : विकास कार्यों को समय रहते करें पूरा

City News Uttar Pradesh

बिजली का ‘काला’ सच: कागज़ों में करोड़ों, धरातल पर अंधेरा, दो नये ‘फीडर’ भी बेअसर

City News Uttar Pradesh

News : बदायूं कांड ने देश को किया शर्मसार एंव कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट: अखिलेश यादव

ब्रेकिंग न्यूज़