27 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित की 'गंदगी' पर सर्जिकल स्ट्राइक: 'डोर टू डोर' स्वच्छता अभियान
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित की ‘गंदगी’ पर सर्जिकल स्ट्राइक: ‘डोर टू डोर’ स्वच्छता अभियान

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर की गलियों में रविवार की सुबह ‘कुछ अलग’ थी। हाथों में ‘दो रंग के डिब्बे और चेहरों पर उत्साह’ यह नज़ारा किसी चुनाव प्रचार का नहीं, बल्कि स्वच्छता के अभियान का था। नगर पालिका परिषद ने वार्ड नंबर 14 स्वराज कॉलोनी से ‘डोर टू डोर डस्टबिन वितरण अभियान’ की शुरुआत कर दी है, जिसके केंद्र में हैं नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता। यह सिर्फ डस्टबिन बांटने का कार्यक्रम नहीं था,बल्कि जन-जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन की एक ठोस कोशिश थी।

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित की 'गंदगी' पर सर्जिकल स्ट्राइक: 'डोर टू डोर' स्वच्छता अभियान

पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने लोगों से कहा “हम सफाईकर्मी नहीं, सफाई संस्कृति गढ़ने निकले हैं। नगर को गंदगी से नहीं, जिम्मेदारी से साफ़ करेंगे।” नगर पालिका ने नागरिकों को दो रंग के डिब्बे दिए हरा डिब्बा गीले कचरे के लिए, और नीला डिब्बा सूखे कचरे के लिए। लोगों को समझाया गया कि इस अलगाव से कचरे के वैज्ञानिक निपटान, रीसाइक्लिंग, और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। स्वराज कॉलोनी में हुए इस अभियान ने मानो पूरे शहर को संदेश दे दिया “अब बांदा बदलेगा, क्योंकि लोग बदल रहे हैं।”

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित की 'गंदगी' पर सर्जिकल स्ट्राइक: 'डोर टू डोर' स्वच्छता अभियान

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा “हम सिर्फ सफाई नहीं कर रहे, एक सोच बदल रहे हैं। बांदा को स्वच्छता की मिसाल बनाना हमारा लक्ष्य है। डस्टबिन बांटना शुरुआत है, इसे अपनाना जनता की जिम्मेदारी है।” इस अभियान में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी चंद्र चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तरी राजेश गुप्ता, सभासद राममिलन वर्मा, सभासद प्रतिनिधि रामबिहारी साहू, ज्ञानेंद्र प्रताप ज्ञानु, प्रांजल मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, शक्तिकेंद्र संयोजक प्रमोद त्रिपाठी, आशीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवेंद्र हत्याकांड: पुलिस के “ज्ञान चक्षु” चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन करायेंगी जनम -जनम का साथ: गूंजेगी विवाह की शहनाई

City News Uttar Pradesh

गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित

डीएम दीपा रंजन नें कहा “नहीं रहा ओल्ड इज गोल्ड”: पेयजल योजना को दें नया रूप

बांदा : फोरम नें बीमा कंपनी को ठोका साढ़े चार लाख से ज्यादा का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘अवैध साम्राज्य’: 34 कब्जाधारकों पर ‘बुलडोजर’ की तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़