City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना का खौफ, दया पर काटे कुछ दिन फिर कर्ज लेकर मुंबई से प्रवासी मजदुर आ गए गांव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । क्या करते, भूखों मरने की नौबत आ गई थी। कहीं कोई काम नहीं था। लोगों की दया कर कुछ दिन कट गए, हालात मरने जैसे नजर आने लगे थे। रात में नींद नहीं आती थी। जहां काम करते थे, मालिक से घर वापस आने तक का किराया उधार लिया और हालात ठीक होने की बात कह घर चले आए। अब जाना होता है कि या नहीं, यह वक्त तय करेगा। सादीमदनपुर गांव निवासी छह लोग हाल ही में मुंबई से लौटे हैं।


सादीमदनपुर गांव निवासी सरवर, इरफान, अनवर, इलियास अपने बेटे याकूब और पड़ोस में रहने वाले कासिब दिसंबर 2020 में रोजगार के लिए मुंबई गए थे। कुर्ला में रहकर शादी-ब्याह में मंडप सजाने का काम करने लगे। सरवर बताते हैं कि जमीन के नाम पर टुकड़ा होने से पारिवारिक हालात बहुत कष्टदायक थे। आर्थिक तंगी हमेशा परेशान करती थी। जिसके बाद परदेश जाकर कमाने का मन बनाया और चले गए थे।

– एक माह पहले से काम हुआ बंद
बताते हैं कि वह लोग विभिन्न जगहों पर जाकर काम करते थे। तभी कोरोना संक्रमण तेज हो गया और काम-धंधा बंद हो गया। मालिक ने भी पैसे देने बंद कर दिए। करीब एक माह तक इसी उम्मीद में रहे कि हालात ठीक हो जाएंगे। इस दौरान जमा पूंजी भी खत्म हो गई। खाने-पीने की परेशानी शुरू हुई तो जान-पहचान वालों ने मदद की और किसी तरह एक समय खाना खाकर गुजर होने लगी। हालात बेकाबू हुए और खुद की जान खतरे में नजर आने लगी। जिसके बाद वापस लौटने में ही भलाई समझी। मालिक से कर्ज मांगा और दोबारा आने पर चुकाने का वादा कर चले आए।


– फतेहपुर ट्रेन से फिर ट्रक से पहुंचे घर
सरवर ने बताया कि भूखों मरने की नौबत देख हम सब लोगों ने घर लौटने की बात तय की। कुर्ला से ट्रेन पकड़कर फतेहपुर आए, वहां से ट्रक के जरिए चिल्ला पहुंच गए।

– कटाई-मड़ाई कर पाल रहे परिवार
मुंबई से लौटने वालों का कहना है कि यहां आकर दूसरों के खेत में कटाई-मड़ाई कर परिवार पाल रहे हैं। ऐसे हालात में अब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। कुछ दिन काम, फिर भागना पड़ेगा यही सोचकर अब यहीं किसी तरह मजदूरी कर गुजर बसर कर लेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वोट चोर गद्दी छोड़ो: बांदा में कांग्रेस नें खोला मोर्चा, चला हस्ताक्षर अभियान

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की बरसेगी कृपा : तुर्रा में विसाहिल नदी जल स्रोत स्थल का होगा पुनरोद्धार !

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्राइमरी स्कूलों के 1.55 करोड़ छात्रों का हो गया आधार वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री योगी ने तेजी लाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

News : किसान ने की आत्महत्या, नोट में लिखा- ‘सरकार किसानों की नहीं सुन रही, इसलिए जान दे रहा हूं’

केंद्रीय बजट में ओपीएस पर कोई जिक्र नहीं : कर्मचारी संगठनों को दिखाया ठेंगा

ब्रेकिंग न्यूज़