City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का किया एलान, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगी बंदी …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए लगातार नए जतन कर रही है। सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक हफ्ते के कंपलीट लॉकडाउन के निर्देश को मानने से भले ही इनकार कर दिया, लेकिन सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला दिया है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को साप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से लागू होगा और सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी।

सभी जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-11 के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के बाद प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन यानी शुक्रवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन का फैसला लिया है। इस दौरान अतिआवश्यक सेवा जारी रहने के साथ ही शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का भी वृहद अभियान चलेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

किशोरों से कुकर्म में हॉस्टल वार्डन को 20 साल की कारावास, अन्य धाराओं में भी अदालत ने जेल व जुर्माना किया

City News Uttar Pradesh

Banda : हौसला, बेटे को कपड़े सिलकर बनाया पीसीएस …

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा: भाजपा सरकार में व्यापारी हितों का विशेष ख्याल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़