30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
कुंभकर्णी प्रशासन की 'नींद' उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आखिरकार विकास प्राधिकरण की नींद शासन के निर्देश की गुदगुदी से टूटी। बिना मानचित्र स्वीकृति के धड़ल्ले से चल रहे मैरिज हॉलों पर उसका का डंडा चल गया। वर्षों से नियमों को ठेंगा दिखाकर कारोबार कर रहे पांच बड़े मैरिज हॉलों को विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। विचारणीय यह है कि जब यह अवैध निर्माण लंबे समय से संचालित हो रहे थे तब प्रशासन आखिर कुंभकर्णी नींद में क्यों सोया था?

कुंभकर्णी प्रशासन की 'नींद' उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अचानक सुरक्षा नियमों की याद आई और अब कार्रवाई का ताबड़तोड़ अभियान शुरू हुआ है। विकास प्राधिकरण ने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए पांच मैरिज हॉलों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण सचिव मदन मोहन वर्मा ने साफ कहा कि संचालकों को कई बार नोटिस दिए गए,लेकिन नियमों की अनदेखी की गई।

कुंभकर्णी प्रशासन की 'नींद' उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?सील किए गए लों में कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन और कृष्णा कुंज, तिंदवारी रोड का प्रतीक गेस्ट हाउस,चमरौड़ी रोड का संगम मैरिज हॉल और तिंदवारी बाईपास स्थित मॉडल मैरिज हॉल शामिल हैं।

कुंभकर्णी प्रशासन की 'नींद' उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?कार्रवाई के दौरान अग्निशमन विभाग के सीएफओ मतलूब हुसैन,नायब तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिन भवनों का मानचित्र स्वीकृत नहीं है,उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सोमवार तक अन्य मैरिज हॉलों पर भी सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है।

कुंभकर्णी प्रशासन की 'नींद' उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना नक्शा पास कराए ये मैरिज हॉल एक-दो दिन से चल रहे थे? अगर नहीं, तो इतने वर्षों तक जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे क्यों बैठा रहा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा था? फिलहाल विकास प्राधिकरण के इस एक्शन से जिलेभर के मैरिज हॉल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का डीएम से आग्रह: क्रय केंद्रों पर हो अधिक पावर फुल डस्टर मशीनें

City News Uttar Pradesh

अंकित की ‘रणनीति’ से ‘तिरंगामय’ हुआ बांदा: ‘चौराहों से गलियों’ तक दिखी ‘देशभक्ति’ की शान

City News Uttar Pradesh Desk

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

Banda : त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास, होली पर्व में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी ….

मंत्री स्वतंत्र देव एवं रामकेश का ‘मां मंदाकिनी’ को नमन: खुद नदी में उतर किया ‘स्वच्छता का महायज्ञ’

City News Uttar Pradesh

प्रदूषण पर अनारकली वाला शिकंजा : 154 क्रेशरो को “बंदीगृह”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़