30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली की तानाशाही: खड़े किए जा रहे राक्षस, विरोध पर मुकदमे की धमकी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बिजली की तानाशाही: खड़े किए जा रहे राक्षस, विरोध पर मुकदमे की धमकी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। खेतों के बीच जबरन ठोंके जा रहे हाईटेंशन टावरों और मनमाने ढंग से खींची जा रही बिजली लाइनों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विद्युत विभाग और ठेकेदारों पर “जमीन कब्जाने जैसी तानाशाही” का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि बिना सहमति, बिना पारदर्शिता और बिना मानकों का पालन किए खेतों के बीच विशाल टावर खड़े किए जा रहे हैं। आरोप है कि विभाग ने नियमों को कूड़ेदान में फेंककर एक ही परिवार की कई उपजाऊ जमीनों को टेढ़े-मेढ़े तरीके से काट डाला, जिससे खेती तबाह होने की कगार पर पहुंच गई है।

बिजली की तानाशाही: खड़े किए जा रहे राक्षस, विरोध पर मुकदमे की धमकी ग्रामीणों का कहना है कि जिन खेतों से परिवार का पेट पलता था,अब उन्हीं खेतों पर “लोहे के राक्षस: खड़े किए जा रहे हैं। बड़े-बड़े टावर लगने के बाद न ट्रैक्टर ठीक से चल पाएगा, न सिंचाई होगी और न भविष्य में कोई निर्माण संभव होगा। किसानों ने साफ कहा कि यह सिर्फ बिजली लाइन नहीं, बल्कि किसानों की जिंदगी पर सीधा हमला है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मनमानी का विरोध किया तो विभागीय अधिकारी और ठेकेदार धमकी पर उतर आए। किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कार्रवाई कराने की धमकियां दी जा रही हैं, ताकि अन्नदाता डरकर चुप हो जाए। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रस्तावित हाईटेंशन लाइन और टावरों को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खपटिहा बालू खदान “ठेकेदार मनोज” सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश के लिये चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh

अमावस्या मेला ट्रेन सेवा चार जुलाई से हो गई शुरू: छह जुलाई तक रहेगी सुविधा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का दीपोत्सव अयोध्या को देगा मात: लगभग तीस लाख जलेंगे दीप

City News Uttar Pradesh

News : समरस समाज ही संविधान का मूल – इं.प्रणव …

City News Uttar Pradesh

पच्चीस फीसदी लाभार्थियों के ही बन सके राशन और आयुष्मान कार्ड

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरे मजदूर की कुचलकर मौत

ब्रेकिंग न्यूज़