27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
हिन्दुत्व के मुद्दे को गरमाने के लिए 2 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे बागेश्वर धाम के महराज धीरेंद्र शास्त्री, साधु संतों से मांगेंगे समर्थन
उत्तर प्रदेश

बागेश्वर धाम के महराज धीरेंद्र शास्त्री हिन्दुत्व का मुद्दा गरमाने के लिए 2 फरवरी को आएंगे प्रयागराज, साधु संतों से मांगेंगे समर्थन

  • ब्यूरो रिपोर्ट

हिंदू राष्ट्र का मुद्दा उठाने के बाद सनातन के पोस्टर ब्वॉय बने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री हिंदुत्व के मुद्दे को गरमाने के लिए दो फरवरी को प्रयागराज के माघ मेले में पहुंच रहे हैं। माघ मेले में वो गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे तो साथ ही यहां तमाम संत महात्माओं से मुलाकात कर उनसे ना सिर्फ आशीर्वाद लेंगे बल्कि हिंदू राष्ट्र की अपनी मुहिम के लिए समर्थन भी मांगेंगे।

हिन्दुत्व के मुद्दे को गरमाने के लिए 2 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे बागेश्वर धाम के महराज धीरेंद्र शास्त्री, साधु संतों से मांगेंगे समर्थन
Maharaj Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham will go to Prayagraj on February 2 to heat up the issue of Hindutva, will seek support from saints

बागेश्वर बाबा माघ मेले में निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के पंडाल में संत महात्माओं के साथ परिचर्चा भी करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री छह से सात घंटे माघ मेले में रहेंगे। यहां पर राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह विश्व हिंदू परिषद के कैंप भी जा सकते हैं। आस्था के मेले में उनका सेक्टर पांच में अपने गुरु रामभद्राचार्य के शिविर में भी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के शिविर में खास तैयारियां की जा रही हैं। त्रिवेणी स्नान के बाद वह सीधे यहीं आकर रुकेंगे।

हिन्दुत्व के मुद्दे को गरमाने के लिए 2 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे बागेश्वर धाम के महराज धीरेंद्र शास्त्री, साधु संतों से मांगेंगे समर्थन
Maharaj Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham will go to Prayagraj on February 2 to heat up the issue of Hindutva, will seek support from saints

– महराज धीरेंद्र शास्त्री को लेकर साधु-संतों में उत्साह

धीरेंद्र शास्त्री के माघ मेले में आने से यहां कल्पवास कर रहे तमाम संत महात्मा खासे उत्साहित हैं। कई संतों ने उनसे मिलने की इच्छा जताते हुए महामंडलेश्वर सतुआ बाबा से संपर्क साधा है। माघ मेले में बागेश्वर बाबा के लिए व्यवस्थाएं करने वाले सतुआ बाबा का साफ तौर पर कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में मौजूद संतो ने एक स्वर में बागेश्वर बाबा और उनके हिंदू राष्ट्र की मुहिम का समर्थन कर यह साफ कर दिया है कि उन पर सभी का आशीर्वाद है। धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के जिस मुद्दे को उठाया है, उससे माघ मेले में मौजूद संत महात्मा पूरी तरह सहमत हैं और उनकी इस मुहिम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
सतुआ बाबा के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े वार्षिक आध्यात्मिक मेले से बड़ा संदेश देकर जाएंगे। यह संदेश भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग के साथ ही सनातन धर्म की मजबूती को लेकर होगा।


– माघ मेले में जगाएंगे हिन्दुत्व की अलख

खाक चौक व्यवस्था समिति से जुड़े संत भैरव बाबा का कहना है कि बागेश्वर बाबा की मुहिम के मुताबिक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया गया तो स्वामी प्रसाद मौर्य और डॉक्टर चंद्रशेखर जैसे नेता ना तो रामचरित मानस पर सवाल खड़े कर सकेंगे और ना ही करोड़ों सनातन धर्मियों की भावनाएं आहत होंगी। कहा जा सकता है कि बागेश्वर बाबा प्रयागराज के माघ मेले से हिंदुत्व की अलख जगाने की कोशिश करेंगे। वह इन दिनों मिली रही सुर्खियों का फायदा उठाते हुए कोई नया मुद्दा भी उठा सकते हैं। माघ मेले की वजह से प्रयागराज इन दिनों आध्यात्म का केंद्र बना हुआ है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘ट्री’ की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा

City News Uttar Pradesh

विधि विश्वविद्यालयों व ट्यूशन में बेटियों को मिले 50 प्रतिशत छूट: त्रिपाठी

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील को बदनाम करने की साजिश ! क्या सांसद कृष्णा का है हाथ ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में बंद माफिया अतीक की आठ करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, अब तक एक हजार करोड़ की सपंत्ति हो चुकी है जब्त

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

City News Uttar Pradesh

हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़