City News Uttar Pradesh
देशभक्ति की 'मिसाल' बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम
उत्तर प्रदेश

देशभक्ति की ‘मिसाल’ बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज अब देशभर में सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में बांदा में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने किया, और राइफल क्लब से प्रारंभ हुई यह रैली पूरे शहर में देशभक्ति का ज्वार बहाती रही।

देशभक्ति की 'मिसाल' बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

हाथों में तिरंगा, जुबान पर ‘भारत माता की जय’ और दिलों में सैनिकों के सम्मान की अग्नि लिए हजारों की भीड़ ने भारत विरोधी ताकतों को खुली चेतावनी दी “ये नया भारत है, अब घर में घुसकर मारेगा!”

देशभक्ति की 'मिसाल' बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने गर्जना करते हुए कहा “भारतीय सेना ने पाकिस्तान की जमीन पर घुसकर आतंक को जड़ से हिलाया” है। ये मोदी युग का भारत है अब चुप नहीं बैठता, जब वार होता है तो जवाब दुगुना होता है।

देशभक्ति की 'मिसाल' बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को वीरता का प्रतीक बताते हुए कहा “हमारे सैनिकों ने उन 9 आतंकी ठिकानों को खाक में मिला दिया, जहां से नापाक साजिशें रची जाती थीं। आतंकियों ने माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, अब हमारे जवानों ने उनका ठिकाना उजाड़ दिया है।” पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने सख्त संदेश देते हुए कहा “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है, खत्म नहीं!

देशभक्ति की 'मिसाल' बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

जिन्होंने हमारी बहनों के सिर से सिंदूर छीना है, उन्हें एक-एक कर खोजकर सेना मिटा देगी। भारत अब कभी झुकेगा नहीं !” तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-युवा, बुजुर्ग, महिलाएं शामिल रहीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने पर स्टूडेंट के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर ‘भड़के’ : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य के लिए एनपीएफ करेगा आंदोलन …

City News Uttar Pradesh

गुड़िया की दर्दनाक हत्या: आश्चर्य यह पास के कमरे में सोया ससुर मामले से अनजान

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘आधार कार्ड’ बना ‘जन-झंझट’ की जंजीर: डाकघर में लाइनें लंबी, सिस्टम बेबस

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दीपा नें कसी लगाम : अधिकारी हो गये थे बिल्कुल बेलगाम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़