24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में शिक्षा क्रांति की दस्तक: चारों जिलों में खुलेंगे सीएम मॉडल स्कूल
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में शिक्षा क्रांति की दस्तक: चारों जिलों में खुलेंगे सीएम मॉडल स्कूल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल की “तपती ज़मीन अब शिक्षा की हरियाली से सींची” जाएगी। एक ऐतिहासिक पहल के तहत चित्रकूट “मंडल के चारों जिलों बांदा, महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर की 16 तहसीलों में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल खोलने की ज़मीन तलाश” शुरू हो गई है। सरकार का यह सपना है बच्चा अब गांव में ही पढ़ेगा और ऊंचा बढ़ेगा! शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द स्कूल निर्माण के लिए 25 बीघे उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजें। “शिक्षा विभाग ने भी मोर्चा संभाल” लिया है।इन अत्याधुनिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की मुफ़्त शिक्षा एक ही परिसर में दी जाएगी।

चित्रकूट मंडल में शिक्षा क्रांति की दस्तक: चारों जिलों में खुलेंगे सीएम मॉडल स्कूल

यह सिर्फ़ स्कूल नहीं, बल्कि एक शैक्षिक क्रांति केंद्र होगा जहां होंगी स्मार्ट क्लासेस, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान व कंप्यूटर लैब, मल्टीपर्पज हॉल, खेल मैदान, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट और हरियाली से घिरा सुंदर परिसर। साफ़ पानी, बेहतर शौचालय, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, सीसीटीवी सुरक्षा और प्राथमिक उपचार कक्ष जैसी व्यवस्थाएं इस स्कूल को मॉडल बनाएंगी। इन स्कूलों में सिर्फ़ किताबें ही नहीं पढ़ाई जाएंगी, बल्कि बच्चों को “कौशल विकास की ट्रेनिंग” भी दी जाएगी। स्किल हेल्प सेंटर, कंप्यूटर व भाषा प्रयोगशाला के जरिए छात्र 12वीं के बाद न सिर्फ़ उच्च शिक्षा के लिए तैयार होंगे, बल्कि रोज़गार की दुनिया में भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

विद्यालयों को जगमग करने हेतु "बजट संकट" : शिक्षकों की जेब पर डाका

बच्चों के माता-पिता को न फ़ीस देनी है,न किताब-कॉपी की टेंशन। एक बार प्रवेश मिल गया तो 12 वीं तक निशुल्क शिक्षा सुनिश्चित है। प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी कहीं आवेदन, कहीं लॉटरी सिस्टम, तो कहीं प्रवेश परीक्षा। अक्सर शिक्षा गुणवत्ता इसलिए गिरती है क्योंकि शिक्षक दूर-दराज़ से आते हैं। लेकिन इन स्कूलों में शिक्षकों व प्रिंसिपलों के लिए आवासीय सुविधा होगी। ताकि वे स्कूल परिसर में ही रहकर बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें। “बांदा की पैलानी तहसील के सिंधन कला गांव” में स्कूल के लिए भूमि चयनित हो चुकी है। चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में भी प्रयास अंतिम चरण में हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव को लेकर चाचा शिवपाल का फिर छलका दर्द, बोले- जिसे हमने चलना सिखाया और वो हमें रौंदता चला गया

Banda : दुकानदार बेखौफ, न रेट सूची न ही निर्माण की तारीख, हो रही बिक्री ! …

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बुंदेलखंड के बने ‘ब्राह्मण शिरोमणि’: ‘सर्वजन हिताय’ की नीति से बनाई पहचान !

City News Uttar Pradesh

टीम इंड‍िया दो को और दक्षिण अफ्रीका के ख‍िलाड़ी पांच को आएंगे लखनऊ, इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा क्रिकेट

ब्रेकिंग न्यूज़