City News Uttar Pradesh
सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर
उत्तर प्रदेश

सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार का सोलह करोड़ रुपया पानी के नाम पर बेपानी हो गया। लेकिन नौकर शाही चैन में है। योजना में हुआ भ्रष्टाचार संबंधितों की जेबें गुद गुदा रहा है। चित्रकूट मंडल में तेजी से गिर रहे भूजल स्तर को बढ़ाने और फसलों की सिंचाई के लिए शुरू की गई “खेत-तालाब योजना परवान नहीं” चढ़ सकी। किसानों ने “योजना के तहत अनुदान तो ले लिया, लेकिन अधिकांश ने आधे-अधूरे तालाब” खोदवाए। कई किसानों ने सिर्फ “गड्ढा खोदकर खानापूरी” कर ली।

सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर

अनुदान देने वाले जिम्मेदारों नें सुविधा शुल्क की माला पहन कभी किसी गांव अथवा खेत का “निरीक्षण करने के लिए गाड़ियां नहीं दौड़ाई”। यही वजह है कि करीब 16 करोड़ खर्च करने के बाद भी न तो जलस्तर बढ़ा और न ही फसलों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हुआ। हां इतना जरूर हुआ कि “सरकारी पैसा पाताल” में चला गया।

सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर

चित्रकूटधाम मंडल में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में खेत तालाब योजना के तहत चारों जिलों में 2581 तालाब खोदने का लक्ष्य दिया गया था। साढ़े 16 करोड़ खर्च होने के बाद भी महज 947 तालाबों में कच्चा व 610 तालाबों में पक्का काम हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि एक हजार से अधिक ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने पूरा साल गुजर जाने के बाद भी अभी तक तालाबों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर

खेत तालाब योजना में शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में विभाग को 18.08 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इसमें विभाग ने 16.55 लाख रुपये लाभार्थियों के खातों में डाल दिया। शेष डेढ़ करोड़ रुपये को ठिकाने लगाने के लिए विभागीय अधिकारी लाभार्थियों से साठगांठ करने में लगे हुए है। बताते है कि पिछले 15 दिनों में विभाग ने बिना किसी जांच पड़ताल के एक करोड़ से अधिक रुपये लाभार्थियों के खाते में डाल दिए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब हैं बालू खनन के दबंग : बांदा में दिन-रात जारी जौहरपुर, मरौली चार-छह में अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने लगाई सीसी सड़कों के लोकार्पण की झड़ी: विकास की रफ्तार हुई तेज

City News Uttar Pradesh

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !

सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे : पढ़िए मंडल में कैसा रहा रिजल्ट, यहां देखें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों के टॉपरों की सूची

City News Uttar Pradesh

Banda- बुन्देलखंड में 157 क्रशर सील,तेरह करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

अनोखा मामला : गाय की बछिया का जन्मदिन मना पेश की इंसानियत की मिसाल, अनोखा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

ब्रेकिंग न्यूज़